बालगंगा में सड़क किनारे गड्डे में ऑटो पलटा,4 जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

तुरकौलिया के बालगंगा स्थित एम एस मेमोरियल स्कूल के पास बुधवार को एक ऑटो रिक्शा पलट गया। इस घटना में चार यात्री, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। ऑटो रिक्शा की तेज गति और विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की वजह से यह घटना हुई।

बालगंगा में सड़क किनारे गड्डे में ऑटो पलटा,4 जख्मी

तुरकौलिया, निसं. । रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा स्थित एम एस मेमोरियल स्कूल के समीप बुधवार को एक ऑटो रिक्शा बगल के गड्डे में पलट गया। इससे ऑटो रिक्शा पर सवार चार यात्री जख्मी हो गए। जख्मी यात्रियों में दो महिलाएं भी शामिल है। सभी जख्मी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि मोतिहारी की ओर से एक ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार मे तुरकौलिया की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उसे चकमा दे दिया। जिससे वह असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्डे मे पलट गया।

ऑटो रिक्शा पलटने से सवार सभी उसी में दब गए। यात्रियों के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने दौड़कर सभी को बाहर निकाला। जख्मी की पहचान नहीं हो पायी है। प्रत्यक्षदर्शी बिट्टू दूबे ने बताया कि जख्मी यात्रियों को चोटे लगी हुई थी। टेम्पो पलटने के बाद यात्री जोर से चिल्लाने लगे। ग्रामीण टेम्पो को खड़ी कर उसे बाहर निकाला।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।