एटीएम कार्ड बदलकर 79 हजार रुपये की ठगी
पीपराकोठी में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर 2 मार्च को एक युवक के एटीएम कार्ड को बदलकर 79 हजार रुपये की ठगी की गई। ठगी का पता तब चला जब मोबाइल पर पैसे निकासी के मैसेज आने लगे। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पीपराकोठी। जीवधारा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर एटीएम कार्ड बदलकर 79 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुर्दाचक निवासी मो. नशीर की पत्नी सहिदन खातून ने पीपराकोठी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि 2 मार्च की दोपहर करीब दो बजे उसका पुत्र अफताब जीवधारा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 8 हजार रुपये निकालने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद तीन-चार युवक जल्दी पैसे निकालने का दबाव बनाने लगे। युवकों की हरकत से अफताब घबरा गया। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपितों ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।
उस समय उसे किसी तरह की ठगी का संदेह नहीं हुआ। रात में मोबाइल पर लगातार रुपये निकासी के मैसेज आने लगे, तब ठगी का पता चला। जब तक बैंक को सूचना देकर एटीएम कार्ड बंद कराया जाता, तब तक खाते से कुल 79 हजार रुपये की निकासी की जा चुकी थी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


