महिला ने मारपीट का लगायी आरोप
सिकरहना के ढाका रामचन्द्र वार्ड न. 18 की निवासी शहनाज बेगम ने रेयाजुल हक और अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है। शहनाज का कहना है कि आरोपी लाठी और डंडों से लैस होकर उनके दरवाजे पर आए और गाली गलौज करते हुए...
Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीWed, 3 Sep 2025 08:26 PM

सिकरहना। ढाका थानान्तर्गत ढाका रामचन्द्र वार्ड न. 18 निवासी शहनाज बेगम ने रेयाजुल हक, रोजिया खातुन, सोनिया खातुन आदि पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में बुधवार को एफआईआर दर्ज करायी है। इसमें उन्होंने कही है कि सभी आरोपी लाठी, डंडे आदि से लैश होकर मेरे दरवाजे पर आये और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर वे लोग मारपीट करने लगे तथा उनके गोद से चार साल के बच्चे को छिनकर जमीन पर पटक दिये। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




