
आर्म्स एक्ट में दस वर्षों से फरार अभियुक्त धराया
ढाका पुलिस ने दस वर्षों से फरार अभियुक्त जवाहर बैठा को गिरफ्तार किया है। वह 2015 में पताही थाना क्षेत्र में हुई हत्या से जुड़ा था। पुलिस ने उसकी बाइक और बैग से अवैध आर्म्स, लैपटॉप और मोबाइल बरामद...
सिकरहना, निज संवाददाता। आर्म्स एक्ट मामले में दस वर्षों से फरार अभियुक्त को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पताही थाना क्षेत्र के रतनसायर निवासी जवाहर बैठा है, जिसे रविवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि वर्ष 2015 में पताही थाना क्षेत्र में एक हत्या हुयी थी। हत्या करने के बाद बदमाश ढाका थाना क्षेत्र की ओर भागा। पताही पुलिस द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर जब ढाका थाना क्षेत्र में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी तो बड़हरवा लखनसेन परसा टोला गांव के समीप पुलिस को देख बदमाश अपने बाइक से गिर पड़ा।

जिसके बाद वह बाइक व बैग छोड़ भाग गया। बैग में अवैध आर्म्स, लैपटॉप मोबाइल आदि बरामद हुआ। मामले में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी थी। पताही पुलिस द्वारा हत्या कांड में पकड़े गये एक अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष दिये बयान में गिरफ्तार जवाहर बैठा का नाम बताया था। जिस आर्म्स से हत्या की गयी थी वहीं आर्म्स बरामद हुआ था। अनुसंधान के क्रम में जवाहर बैठा को अभियुक्त बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। वह दस वर्षों से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पताही थाना क्षेत्र में भी हत्या का केस दर्ज है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


