
हथियारबंद अपराधियों ने 1.80 लाख रुपये लूटी
चिरैया में महुआवा और बुढनर गांव के बीच एक सी एस पी संचालक बलिंद्र कुमार के साथ हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने मारपीट कर एक लाख अस्सी हजार रुपये लूट लिए। घटना उस समय हुई जब वह स्टेट बैंक से पैसे लेकर...
चिरैया। थाना क्षेत्र के महुआवा और बुढनर गांव के बीच पुलिया के पास हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने एक सी एस पी संचालक के साथ मारपीट कर एक लाख अस्सी हजार रुपये लूट लिया है। घटना गुरुवार की शाम उस समय घटी। जब सी एस पी संचालक व खोड़ा गांव निवासी बलिंद्र कुमार स्टेट बैंक की महुआवा शाखा से रुपये लेकर अपने घर लौट रहा था। अपाची बाइक पर सवार नकाबपोश दो अपराधियों ने बैंक से ही उसका पीछा कर पुलिया के पास ओवरटेक कर रोक लिया। फिर हथियार का भय दिखा कर मारपीट करते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया।

उसके बाद हथियार लहराते हुए भाग गया। घटना की खबर मिलते ही चिरैया पुलिस वहां पहुंच कर मामले की जांच किया है। लूट के शिकार सी एस पी संचालक बलिंद्र कुमार ने एफ आई आर दर्ज कराने के लिए थाना में एक आवेदन पत्र दिया है। पीड़ित वर्षों से सरोगढ गांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सी एस पी का संचालन करता है। हमेशा की तरह वह घटना के समय बैंक से रूपये लेकर घर जा रहा था। इस घटना के बाद से सी एस पी संचालकों में हड़कंप मच गई है। वहीं अपराधियों की सक्रियता से आम लोगों में भय का माहौल बन गया है। लोग पुलिस की गश्ती टीम पर सवाल उठाने लगे हैं। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


