पीएम का पत्र पाकर अनुराग को मिल रही बधाई

पीएम का पत्र पाकर अनुराग को मिल रही बधाई

संक्षेप:

बंजरिया के अनुराग कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र मिला, जिससे वह एवं उनके माता-पिता गर्वित और खुश हैं। सांसद राधामोहन सिंह और विधायक प्रमोद कुमार ने उन्हें बधाई दी। अनुराग ने कहा कि पत्र से...

Sep 12, 2025 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

बंजरिया। बंजरिया के सिंघीया हिबन के अनुराग कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र मिलते ही उन्हें बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया है। मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह ने अनुराग को भाजपा कार्यालय बुलाकर उसे बधाई दी है। सांसद ने कहा कि अनुराग की काबलियत को देखकर उसे दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मिलाने की बात कही है। वहीं राजाबाजार स्थित प्रेक्षा गृह में स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार ने भाजपा कार्यकर्ता के साथ मिलकर उसे बधाई दी है। पत्र पाकर अनुराग एवं उसके माता पिता काफी खुश हैं तथा अपने आप को गौरवान्वित महसुस कर रहे हैं। उसने कहा कि प्रधानमंत्री के पत्र के माध्यम से उसे उनका स्नेह मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह पत्र उसके जीवन में नई ऊर्जा प्रदान करेगा । मुहल्ले में खबर मिलते ही लोग अनुराग के घर पहुंच उसका मुंह मीठा कराकर उसे प्रोत्साहित कर रहे हैं ।