
मिथिलेश अध्यक्ष और संजीव सचिव बने
मोतिहारी में बलुआ व्यवसायी संघ का वार्षिक पदस्थापना समारोह आयोजित किया गया। सांसद राधा मोहन सिंह ने समारोह का शुभारंभ किया। नए अध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय को पदभार सौंपा गया। व्यवसायियों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया और उत्कृष्ट व्यवसायियों को सम्मानित किया गया।
मोतिहारी। बलुआ व्यवसायी संघ का वार्षिक पदस्थापना समारोह शहर के एक होटल में किया गया। समारोह का शुभारंभ सांसद राधा मोहन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि उत्तर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमशरिया, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रमोद कुमार, दिलीप कुमार उप महापौर लालबाबू गुप्ता उपस्थित थे। मंच का संचालन राजीव विजडम ने किया। वार्षिक पदस्थापना में संघ के निवर्तमान अध्यक्ष मेहुल लाल ने अपना पदभार मिथिलेश कुमार पांडेय को तथा निवर्तमान सचिव संजीव श्रीवास्तव ने अपना पदभार संजीव ठाकुर को सौपा। संघ के उपाध्यक्ष के रूप में रोहित कुमार व संजीव रंजन , सह सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव , कोषाध्यक्ष प्रभाकर कुमार उर्फ़ दिवाकर कुमार ,कार्यकारिणी के सदस्य में दीपक स्वर्णकार ,अशोक प्रसाद, पुष्कर कुमार, अजय कुमार ,सुनील कुमार श्रीवास्तव ,आनंद प्रकाश, अनुपम कुमार और दीपक कुमार तिवारी का चयन किया गया है ।
वर्ष 2026 का संयोजक राय राहुल शर्मा को बनाया गया है। संघ के नए अध्यक्ष मिथिलेश ने व्यवसायियों को विश्वास दिलाया, कि जो भी उनके हित के लिए अच्छा होगा वह करेंगें। व्यवसाय में आने वाली समस्याओं को अच्छी तरह से समझते हैं और उसके लिए जल्द से जल्द उचित कार्य करेंगें। संघ के व्यावसायिक कर्मयोगी सम्मान का संचालन करते हुए राय राहुल शर्मा ने कहा कि एक व्यवसायी को अपने व्यवसाय को सफल बनाने के लिए कई प्रकार का त्याग करना पड़ता है। जिसमें व्यक्तिगत समय , सामाजिक जीवन , स्थिर दिनचर्या का त्याग आदि शामिल हैं। वह अपने व्यवसाय को सफल बनाने के लिए दिन-रात मानसिक और शारीरिक तनाव में रहते हैं तब जाकर वह एक सफल व्यवसायी बनते हैं । इस सम्मान के तहत में पांच व्यवसायियों को सम्मानित किया । जिसमें प्रमोद प्रसाद , नारद तिवारी, राम जी प्रसाद, मदन प्रसाद गुप्ता व हरिश्चंद्र प्रसाद जायसवाल को सम्मानित किया । उत्कृष्ट नागरिक सम्मान वीरेंद्र कुमार योग प्रशिक्षक को तथा उत्कृष्ट पदाधिकारी सम्मान राजीव रंजन नगर थाना प्रभारी को दिया गया। सांसद ने दिया भरोसा बाजार में बनेगा पार्किंग सांसद ने कहा कि राधा मोहन सिंह ने संघ को संबोधित करते हुए कहा, कि बहुत जल्द संघ के सदस्यों व प्रशासन के लोगों के साथ बैठक कर बलुआ फ्लाईओवर के नीचे और बलुआ बाजार में हो रही पार्किंग की दिक्कत को दूर करने का कार्य करेंगे। भीमसरिया ने भी हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की तथा व्यवसायियों की समस्या को रखी। पदस्थापना समारोह का समापन रोहित गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन देकर किया ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




