नेपाल में डायरिया को लेकर बॉर्डर इलाके को किया अलर्ट

नेपाल में डायरिया को लेकर बॉर्डर इलाके को किया अलर्ट

संक्षेप:

नेपाल के वीरगंज में फैले कलरा और डायरिया को देखते हुए पूर्वी चंपारण जिले के कुछ गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सावधान किया है और दूषित पानी के...

Aug 28, 2025 02:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

मोतिहारी, नगर संवाददाता। नेपाल के वीरगंज शहर व ग्रामीण इलाके में फैले कलरा व डायरिया को देखते हुए सीमा क्षेत्र से सटे पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर, छौड़ादानो, कुंडवाचैनपुर के गांवों में अलर्ट किया गया है। आपदा स्वास्थ्य विभाग ने भारत के नेपाल सीमाई इलाके के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट कर दिया है। साथ ही पीएईचडी विभाग को सीमाई इलाके के हैंड पाइप के पानी की जांच करने के लिए पत्र लिखा है। बताते हैं कि कलरा व डायरिया की बीमारी में पानी का बड़ा रोल होता है। दूषित पानी पीने से ही कलरा व डायरिया होने का अधिक खतरा रहता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसको लेकर भारत-नेपाल सीमा के भारतीय इलाका को अलर्ट कर दिया गया है। दवा के भंडारण के साथ साथ लोगों को शुद्ध पानी पीने और ताजा भोजन करने की सलाह देने के लिए प्रचार प्रसार भी करने को कहा गया है। जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आपदा अधिकारी डॉक्टर राहुल राज ने दी। उन्होंने बताया कि नेपाल में फैले कलरा का प्रभाव अभी बॉर्डर इलाका में नहीं है।