Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsAgricultural Welfare Camp Held in Patahi Focus on Climate-Resilient Farming
कृषि चौपाल में खेती की दी गई जानकारी

कृषि चौपाल में खेती की दी गई जानकारी

संक्षेप:

पताही प्रखंड के बोकाने कला पंचायत में कृषि जनकल्याण चौपाल का आयोजन हुआ। मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार की अध्यक्षता में जलवायु अनुकूल खेती, गेहूं, तेलहनी और दलहन की खेती पर चर्चा हुई। फसल अवशेष जलाने पर भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में तकनीकी प्रबंधक और कई किसान शामिल हुए।

Nov 28, 2025 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

पताही। पताही प्रखंड के बोकाने कला पंचायत में शुक्रवार को मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार की अध्यक्षता में कृषि जनकल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से जलवायु अनुकूल खेती व गेहूं की खेती, तेलहनी खेती और दलहन की खेती पर वैज्ञानिक तौर से विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही खेतों में फसल अवशेष नहीं जलाने पर विस्तृत चर्चा चर्चा की गई। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संदीप कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक अंगद कुमार यादव, प्रभारी कोऑर्डिनेटर रामगोपाल सहित कई सलाहकार और किसानों ने भाग लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें