अधिकारों की रक्षा में सहयोग करते हैं अधिवक्ता

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

मोतिहारी में आल इंडिया लॉयर्स यूनियन का सातवां जिला सम्मेलन हुआ, जिसमें वकीलों की समाज में भूमिका और संविधान की रक्षा पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने सरकार से नए वकीलों के लिए स्टाईपेन, वृद्ध वकीलों के लिए पेंशन योजना और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लाने की मांग की।

अधिकारों की रक्षा में सहयोग करते हैं अधिवक्ता

मोतिहारी ,विधि संवाददाता। अधिवक्ता वर्ग समाज के आईना है,वह समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा में सहयोग करने की भूमिका निभाता है। इसमें आल इंडिया लॉयर्स यूनियन प्रमुख भूमिका निभाती रही है तथा आगे भी निभायेगी । उक्त बातें आल इंडिया लॉयर्स यूनियन के सातवां जिला सम्मेलन में वक्ताओं ने कही। एआईएलयु का सातवां सम्मेलन रविवार को ग्यारह बजे जिला विधिज्ञ संघ स्थित कैफी मेमोरियल हॉल में हुआ। एआईएलयु के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र राय ने कहा कि आज के परिवेश में संविधान को बचाना कठिन विषय हो गया है। राजनीतिक पार्टियां इसका धड़ल्ले से दुरुपयोग कर रही है। न्यायपालिका मौन है जो प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है ।

जिस तरह अजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं ने अहम भूमिका निभाई थी उसी तरह आज वकिलों को आगे आने की जरूरत है। सरकार से नये वकिलों को स्टाईपेन,वृद्ध वकिलों के लिए पेंशन योजना लागू करने, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लाने की मांग की गई। मुजफ्फरपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह उर्फ झुनझुन बाबू ने कहा कि वेलफेयर टिकट पचीस रुपये के जगह पचास हो गया है । इस दौरान एआईएलयु जिला समिति ने एक्सीस सदस्यीय कमिटी का गठन किया। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत शुक्ल जिला अध्यक्ष, मनोज कुमार तिवारी ज़ावेद अख्तर, सतेन्द्र कुमार मिश्र जिला उपाध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह सचिव,उमेश कुमार सिंह,राकेश कुमार श्रीवास्तव,भिष्म कुमार संयुक्त सचिव, संजीव कुमार सिंह कोषाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गये।सभा की अध्यक्षता रमाकांत शुक्ल ने की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।