नहीं हुआ था अभिषेक का अपहरण
अरेराज(पूर्वी चंपारण)। निज प्रतिनिधि तस्वीर मलाही थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के अभिषेक...
अरेराज(पूर्वी चंपारण)। निज प्रतिनिधि
मलाही थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के अभिषेक कुमार शुक्ला का अपहरण नहीं हुआ। बल्कि वह नाराज होकर घर से निकला था। घर से नाराज होकर निकले युवक को मलाही पुलिस ने अपने अभिरक्षा में लेकर सोमवार को न्यायालय में बयान कराया। मिली जानकारी के अनुसार खजुरिया गांव के ऋषिदेव शुक्ला चार दिन पहले अपने पुत्र अभिषेक कुमार शुक्ला(22) का अपहरण हो जाने का आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराये थे। जिसको लेकर पुलिस की नींद उड़ गयी। पुलिस आधुनिक सर्विलांस का उपयोग करते हुए अभिषेक को बरामद करने की दिशा में लग गयी। अभिषेक के मोबाइल का टॉवर लोकेशन क्रमश: संग्रामपुर, डुमरियाघाट, गोपालगंज व फिर आगरा मिला। जिसको लेकर प्रतीत हुआ कि अभिषेक का अपहरण नहीं हुआ है। बल्कि वह दल्लिी की ओर बढ़ रहा है। बात भी वही सही हुई। अभिषेक से उसके परिजनों की मुलाकात गोपालगंज में हो गयी। परिजन अभिषेक को लेकर मलाही थाना पहुंचने। जहां अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह एलएलबी की पढ़ाई करना चाहता है। परन्तु उसके परिजन प्राइवेट जॉब करने के लिए प्रेरित करते हंै। जिसको लेकर अभिषेक गुस्सा में घर से निकल गया। मलाही पुलिस ने अभिषेक का बयान मोतिहारी न्यायालय में करायी। पुष्टि मलाही थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने की।