भाकपा माले का मोतिहारी अंचल सम्मेलन संपन्न
लखौरा में रविवार को भाकपा माले का 9वां अंचल सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें भूमि और रोजगार अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने की बात कही गई। सम्मेलन में नये अंचल सचिव जीत लाल सहनी को चुना गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए जन संवाद की योजना बनाई गई।

लखौरा। लखौरा गद्दी चौक स्थित एक स्कूल परिसर में रविवार को भाकपा माले का 9वां अंचल सम्मेलन जीत लाल सहनी के संचालन में संपन्न हुआ। का. रूपलाल शर्मा ने झंडोतोलन किया । सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा-माले लिबरेशन के जिला सचिव ने कहा कि लखौरा में आयोजित 9वें अंचल सम्मेलन से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता साथियों से लेकर ग़रीब जनता को नई ऊर्जा मिलेगी । आगे भूमि अधिकार और रोजगार अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। देश संविधान से चलेगा, प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के मन से नहीं। जन संघर्षों के दौरान सड़कों पर हमारे सभी साथी अगली पंक्ति में रहेंगे।
नौजवानों ,महिलाओं अल्पसंख्यकों, दलित -महादलित समुदाय के गरीबों के बीच हम लोग जाकर गांव-गांव में जन संवाद करेंगे । साथ ही मोतिहारी ग्रामीण क्षेत्र में लाल झंडे को शक्तिशाली बनाएंगे । शहीद व दिवंगत साथियों और राजस्थान के भिवाड़ी की पटाखा फैक्ट्री अगलगी कांड में पूर्वी चंपारण के मरे मजदूर नौजवान साथियों को 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई । पर्यवेक्षक रूपलाल शर्मा की निगरानी में सम्मेलन से 9 सदस्यीय सर्व समिति से नई अंचल कमिटी का चुनाव किया गया। जिसके अंचल सचिव पुनः जीतलाल सहनी घोषित किए गए । मौके पर रामाधार साह, सरस्वती देवी, कादिर मियां, सुनील कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



