Hindi NewsBihar NewsMotihari News30 Vehicles Seized in Patahi Ahead of Assembly Elections
पताही से 30 वाहन किए गए जब्त

पताही से 30 वाहन किए गए जब्त

संक्षेप:

पताही में विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा बलों और मतदान कर्मियों के लिए 80 गाड़ियों की आवश्यकता है। सीओ नाज़नी अकरम, बीडीओ उदय कुमार और थानाध्यक्ष बबन कुमार ने मिलकर गुरुवार को 30 वाहन जब्त किए। वाहन मालिकों को पहले ही नोटिस दिया गया था कि गाड़ियाँ आज से जमा होनी थीं।

Nov 06, 2025 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

पताही । पताही सीओ नाज़नी अकरम, बीडीओ उदय कुमार व थानाध्यक्ष बबन कुमार, आरओ अनिल कुमार द्वारा गुरुवार को विभिन्न स्थानों से लगभग 30 वाहन जब्त किया गया । अभियान को लेकर पदाधिकारी स्वयं सड़क पर उतर कर वाहनों की धड़ पकड़ में लगे हुए हैं। सीओ नाज़नी अकरम ने बताया कि विधानसभा चुनाव में सुरक्षा बलो व मतदान कर्मियों के बूथ तक ले जाने के लिए पताही प्रखंड क्षेत्र में लगभग 80 गाड़ियों की आवश्यकता हैं जिसके लिए वाहन मालिकों को पूर्व में नोटिस किया गया है। आज से गाड़िया जमा होनी थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें