भूमि उपलब्ध होने के बाद भी नहीं बना भवन
सेमराहा पंचायत के बलभद्रपुर ननकार एनपीएस में 17 वर्ष बीत गए हैं, लेकिन विद्यालय का भवन नहीं बन पाया है। छात्रों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करनी पड़ रही है। केवल एक छोटा कमरा है, जिसमें 10 बच्चे बैठते...

तेतरिया,निसं । प्रखंड के सेमराहा पंचायत अंतर्गत बलभद्रपुर ननकार एनपीएस की स्थापना हुए 17 वर्ष हो गया है। भूमि उपलब्ध होने के बाद भी आज तक भवन का निर्माण नहीं होने से विधालय के छात्र छात्राओं को खुले आसमान के नीचे पढ़ाई कराने को विवश हैं।भवन के नाम पर तत्कालीन मुखिया अमीरी लाल राय ने एक छोटा सा रुम बनवाया है। जिसमें मात्र दस ही बच्चे बैठते हैं।बाकी विद्यार्थी खुले में आकाश के नीचे पढ़ाई करते हैं। विद्यालय में 85 बच्चों का नामांकन है। तीन शिक्षक नियुक्त हैं। जब बारिश व तेज धुप होता है तो बच्चे नहीं रहते हैं। बीईओ राम उमेद मिश्र ने बताया कि दर्जनों बार जिला को भवन निर्माण के लिए पत्र लिखकर भेजा गया है।
फिर भी भवन निर्माण नहीं हो सका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




