ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीअगलगी की घटनाओं में 11 घर जले

अगलगी की घटनाओं में 11 घर जले

जिले के तेतरिया व छौड़ादानो में हुई अगलगी की घटना में 11 घर जल गये। वहीं करीब पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ...

अगलगी की घटनाओं में 11 घर जले
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीMon, 02 Apr 2018 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के तेतरिया व छौड़ादानो में हुई अगलगी की घटना में 11 घर जल गये। वहीं करीब पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

तेतरिया अंचल क्षेत्र के सेमराहां पंचायत अंतर्गत बलभद्रपुर नन्हकार गांव में रविवार को करीब नौ बजे सुबह में खाना बनाने के क्रम में अचानक आग लग गयी। जिससे अगलगी में ज्योतिक सहनी, संजय कुमार सहनी, बालदेव सहनी, हनुमान सहनी, भुन्ना सहनी व मु. सुनीता देवी का घर जल गया। अगलगी में करीब चार लाख रुपये की संपत्ति जल जाने का अनुमान है। पुष्टि वार्ड सदस्य किरण देवी ने की है।इधर, छौड़ादानो के भतनहिया पंचायत अंतगर्त बथुहिंया गांव में शनिवार की देर संध्या अचानक आग लग जाने से पांच घर जल गये। घटना में पचास हजार नगद सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गये। आग पशुओं के लिए जलाये गये अलाव से लगी। स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार ने बताया कि प्रभावित लोगों में बृजकिशोर प्रसाद यादव, देवेंद्र यादव, बच्चा यादव, नागेंद्र यादव व वद्यिा पंडित शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें