मां और 4 बच्चों की मौत से हिला मोतिहारी, तालाब में एक साथ 5 शव मिलने से सनसनी; घर से गायब थे सभी

हिन्दुस्तान, अरेराज (मोतिहारी)
Follow us on Google News
share

मोतिहारी के अरेराज स्थित गोविंदगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तालाब से एक साथ पांच शव मिलने से हड़कंप मच गया। मरने वालों में महिला और उसके 4 बच्चे शामिल हैं। पति ने पांचों की डूबने से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि, एक साथ सभी के डूब जाना भी संदिग्ध लग रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

Mother and four children death motihari areraj
मोतिहारी के अरेराज में मां और चार बच्चों की संदिग्ध मौत, तालाब से मिले पांचों के शव

बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के अरेराज में मां और 4 बच्चों की मौत से सनसनी मच गई है। गोविंदगंज थाना क्षेत्र में एक तालाब से शुक्रवार सुबह पांच शव बरामद किए गए। मरने वालों में मां, उसके दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। सभी बभनौली पंचायत के रहने वाले थे और गुरुवार शाम के बाद से घर से गायब थे। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह हादसा है या फिर सामूहिक आत्महत्या का मामला है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुशीला देवी, उनकी 11 वर्षीय बेटी अमृता कुमारी, 8 साल के बेटे अविनाश कुमार, 6 साल की बेटी पम्मी कुमारी और 4 साल के बेटे रवि कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुशील देवी गुरुवार शाम अपने चारों बच्चों के साथ घर से लापता हो गई थीं। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार सुबह को ग्रामीणों ने तालाब में शव तैरते हुए देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मोतिहारी के अरेराज में मां और चार बच्चों की मौत

जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से सभी पांचों शवों को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

कैसे हुई मां-बच्चों की मौत?

मां और उसके चारों बच्चों की मौत कैसे और क्यों हुई, यह अभी सवाल बना हुआ है। महिला के पति का कहना है कि सुशीला घास काटने गई थी, बच्चे भी उसके साथ थे। तभी तालाब में डूबने से यह घटना हुई। हालांकि, पांचों का एक साथ डूब जाना भी संदिग्ध लग रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इलाके में चर्चा है कि परिवार में घरेलू विवाद चल रहा था।

मोतिहारी के अरेराज में महिला और चार बच्चों की मौत

मृतका के पति का नाम धर्मेंद्र महतो बताया जा रहा है। वह ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर करता है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमां और 4 बच्चों की मौत से हिला मोतिहारी, तालाब में एक साथ 5 शव मिलने से सनसनी