मां की डांट अच्छी बात है; पीएम मोदी की मां के AI वीडियो पर बीजेपी को कांग्रेस का जवाब

मां की डांट अच्छी बात है; पीएम मोदी की मां के AI वीडियो पर बीजेपी को कांग्रेस का जवाब

संक्षेप:

बिहार कांग्रेस की ओर से जारी किए गए पीएम मोदी और उनकी मां के एआई वीडियो पर मचे घमासान के बीच अब कांग्रेस की ओर से सफाई देते हुए बीजेपी पर आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने राजनीति में मां के नाम का हमेशा इस्तेमाल किया है। वीडियो में यही दिखाया गया है, कि मां ने इसके लिए उन्हें डांटा। 

Sep 12, 2025 07:45 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार कांग्रेस के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां का एआई जेनरेटेड वीडियो जारी करने के बाद से सियासी संग्राम छिड़ गया है। बीजेपी समेत एनडीए के तमाम सहयोगी इसे पीएम मोदी की मां का अपमान बता रहे हैं। दरअसल जो वीडियो कांग्रेस की ओर से जारी किया गया है। उसमें नरेंद्र मोदी की मां को उनके सपने में आकर डांटते हुए दिखाया गया है। संवाद में कहा गया है कि मेरा कितना राजनीतिक इस्तेमाल करोगे, चुनाव जीतने के लिए। जब न तब मेरा ही नाम क्यों बेचते हो। इसी वीडियो पर बीजेपी भड़की हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब इस मामले पर कांग्रेस ने सफाई देते हुए आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने राजनीति में मां के नाम का हमेशा इस्तेमाल किया है। वीडियो में यही दिखाया गया है, कि मां ने इसके लिए उन्हें डांटा। कोई बात सिखाने के लिए मां की डांट अच्छी बात है। इससे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री मोदी की माता जी को अपशब्द कहे जाने पर तुरंत माफी मांगने के बजाय उसी अपमानजनक दुर्भावना के साथ अब प्रदेश कांग्रेस की ओर से एक एआई वीडियो जारी करना शर्मनाक है।

read moreये भी पढ़ें:
PM मोदी की मां के AI वीडियो पर घमासान; कांग्रेस पर भड़की बीजेपी, RJD को भी घेरा
घृणित वीडियो, सारी हदें पार... PM मोदी की मां के AI वीडियो पर छिड़ी नई रार

उन्होने कहा कि ऐसा वीडियो जारी कर देश की सबसे पुरानी पार्टी ने सार्वजनिक जीवन की मर्यादा की आखिरी डोरी भी तोड़ दी। बिहार की जनता कांग्रेस को जीरो पर आउट कर इस अपमान का जवाब देगी। वहीं एनडीए घटक दलों की महिला नेत्रियों ने भी कांग्रेस के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को फिर से एक वीडियो के माध्यम अपमानित किये जाने का आरोप लगाया है। सभी ने मांग की है कि कांग्रेस अपने सोशल मीडिया से एआई जेनरेटेड उस वीडियो को डिलीट करे और इसके लिए वह माफी मांगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में सभी ने यह आरोप लगाया है।