दो बच्चों की मां 15 साल की लड़की संग फरार, मंदिर में समलैंगिक विवाह रचा रहने लगी साथ; पॉक्सो केस दर्ज

हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
Follow us on Google News
share

पुलिस के अनुसार, आरोपित महिला मूलरूप से सुपौल जिले की रहने वाली है और वर्तमान में अपने पति व दो बच्चों के साथ दीघा इलाके में किराये के मकान में रहती है। उसका पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।

Bihar News
शादीशुदा महिला ने 15 साल की बच्ची से शादी रचा ली। (सांकेतिक तस्वीर)

शायद पहली बार ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर ही पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 32 वर्षीय महिला पर 15 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने और मंदिर में शादी रचाने का आरोप है। किशोरी की मां की शिकायत पर दीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को बिहार के भोजपुर जिले के आरा से बरामद कर लिया, जबकि आरोपित महिला को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित महिला मूलरूप से सुपौल जिले की रहने वाली है और वर्तमान में अपने पति व दो बच्चों के साथ दीघा इलाके में किराये के मकान में रहती है। उसका पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। महिला की पहचान पास में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से हुई। बातचीत और आना-जाना बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई।

पुलिस की पूछताछ में महिला और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। किशोरी के परिजनों के अनुसार, करीब दो माह पहले महिला किशोरी को अपने साथ लेकर चली गई थी। बाद में दोनों के मंदिर में शादी करने की बात सामने आई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर महिला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद महिला को जेल भेज दिया गया था। हाल ही में वो जेल से बाहर आई थी।

किशोरी परिजन के हवाले, महिला को जेल

पुलिस ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद महिला चार दिन पूर्व फिर किशोरी को लेकर फरार हो गई। किशोरी के घर नहीं लौटने पर उसकी मां ने दीघा थाने में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी करते हुए आरा से किशोरी को बरामद कर लिया और महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया, वहीं महिला को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दीघा थानेदार अवनीश कुमार ने बताया कि महिला और किशोरी के बीच शादी रचाने की बात सामने आई है। महिला को दो माह पूर्व भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsदो बच्चों की मां 15 साल की लड़की संग फरार, मंदिर में समलैंगिक विवाह; अरेस्ट