Hindi NewsBihar Newsmother of two eloped with her lover for second time she also took 70000 rupees husband in shock
दो बच्चों की मां प्रेमी संग दूसरी बार भागी; 70 हजार कैश भी ले गई, सदमे में पति

दो बच्चों की मां प्रेमी संग दूसरी बार भागी; 70 हजार कैश भी ले गई, सदमे में पति

संक्षेप:

मोतिहारी जिले में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। साथ ही घर से 70 हजार कैश और जेवर भी ले गई है। इस मामले में पीड़ित पति ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।  और गांव के ही कुछ लोगों पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Jan 04, 2026 03:55 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

बिहार के मोतिहारी में दो बच्चों की मां अपने आशिक के साथ फरार हो गई। यही नहीं घर से 70 हजार कैश और सोना-चांदी भी लेकर भाग गई। ये दूसरी बार है जब महिला अपने प्रेमी से भाग गई। मामला तुरकौलिया थाना इलाके के मथुरापुर पंचायत के एक गांव का है। फरार महिला के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। इस मामले में फरार महिला के पति ने थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करायी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें कहा है कि उसकी पत्नी को हरसिद्धि के ओलाहा गांव के निखिल कुमार, बूटाई ठाकुर, नागा ठाकुर और नागा ठाकुर की पत्नी घर से ले भागे हैं। वो अपने साथ घर में रखे सोने चांदी के जेवरात और 72 हजार रुपये कैश भी ले गई। बताया जाता है कि वह इसके पहले भी घर से निखिल के साथ भागी थी। पीड़ित पति ने बताया कि निखिल का उसके साथ मायके से चक्कर चल रहा था। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर फरार महिला के बरामदगी के लिए छापेमारी में जुटी है।

ये भी पढ़ें:बिहार में 'दुल्हन' गैंग; उम्रदराज आदमियों की फर्जी शादी करा लाखों ठगे, फिर फरार
ये भी पढ़ें:सास गई डॉक्टर के पास, भाग गई बहू; शादी के एक माह बाद जेवर कैश लेकर दुल्हन फरार
ये भी पढ़ें:बिहार में लुटेरी दुल्हन वाला गैंग; दूल्हों से लाखों ठगे, शादी होते ही फरार

थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है, तहकीकात जारी है। इस घटना के बाद से पीड़ित पति सदमे में है। उसे समझ नहीं आ रहा कि अब उसके दो बच्चों का लालन-पालन कैसे होगा। परिजन भी चिंता में डूबे हैं। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।