मां का अपने दामाद से अफेयर, भांडा फूटा तो दोनों ने बेटी को मार डाला; पिता ने पहुंचाया हवालात

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, अररिया
share

बिहार के अररिया में एक कलयुगी मां ने अपने दामाद के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी। दामाद और सास के बीच अवैध संबंध चल रहा था, बेटी को इसकी भनकर लग गई। पिता की शिकायत से दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। 

मां का अपने दामाद से अफेयर, भांडा फूटा तो दोनों ने बेटी को मार डाला; पिता ने पहुंचाया हवालात

बिहार के अररिया से अवैध संबंध में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता की मां का अपने दामाद यानी बेटी के पति से अवैध संबंध चल रहा था। जब बेटी को इसका पता चला तो उसने इसका विरोध किया। फिर मां और पति ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पिता ने पुलिस थाने में अपनी पत्नी और दामाद के खिलाफ बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

घटना अररिया आरएस थाना क्षेत्र के प्रेमनगर वार्ड संख्या 16 की है। मृतका की पहचान मोहम्मद मुद्दशीर की बेटी साजिदा परवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा। मिली जानकारी के अनुसार मृतका की शादी दो महीने पहले ही अररिया सदर प्रखंड के झमटा गांव निवासी अबु नसर के साथ हुई थी। साजिदा परवीन अपने मायके में थी।

आरोप है कि इलाज के बहाने मां और पति मिलकर अररिया के गोढ़ी चौक ले गए और साजिदा की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद दोनों उसके शव को प्रेम नगर स्थित मायके वाले घर में पहुंचा दिए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अररिया आरएस थानेदार अंकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मां शाइस्ता परवीन और पति अबु नसर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या कैसी हुई इसका पता चल पाएगा।

एसडीपीओ क्या बोले?

वहीं इस मामले में एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि सोमवार की सुबह आरएस थाना क्षेत्र के प्रेमनगर वार्ड संख्या 16 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्थल को सुरक्षित किया। एफएसएल टीम को भी सूचित किया गया है।

हत्या से पहले साजिदा के साथ मारपीट भी हुई

प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतका को पिछले दो दिनों से उसकी मां एवं पति द्वारा पारिवारिक विवाद में प्रताड़ित एवं मारपीट की जा रही थी। मृतका के गले पर और हाथ पैर पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। मृतका की मां और पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पिता बोले- भांडा फूटा तो बेटी को मार दिया

मृतका के पिता ने कहा कि उनकी पत्नी शाइस्ता का नसर से अवैध संबंध था। शाइस्ता ने इसे छिपाने के लिए अपनी बेटी की शादी जबरन अपने आशिक नसर से करा दी। शादी के बाद बेटी साजिदा को अपनी मां और पति के बीच अफेयर का पता लग गया। उसने इसका विरोध किया। इसी विवाद में मां और पति ने मिलकर साजिदा की हत्या की साजिश रची।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।