Hindi NewsBihar Newsmother kidnapped her son demands ransom from father in patna
पटना में मां ने बेटे का अपहरण करवा बाप से मांगी रंगदारी, मायके वालों को अमीर बनाने की थी ख्वाहिश

पटना में मां ने बेटे का अपहरण करवा बाप से मांगी रंगदारी, मायके वालों को अमीर बनाने की थी ख्वाहिश

संक्षेप:

दानापुर के ताराचक निवासी सुनील मेहता का आटा-चावल का कारोबार है। उनका 11 वर्षीय बेटा 5वीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को उनका बेटा अचानक से लापता हो गया। पिता उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान एक अंजान नंबर से कारोबारी का फोन आया।

Oct 13, 2025 08:14 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पटना में दानापुर के ताराचक गांव निवासी अंजू देवी ने मायके वालों की गरीबी दूर करने के लिए अपने बेटे का अपहरण करवा दिया। बेटे को पटना सिटी स्थित मौसी के घर भेज कारोबारी पति के पास फोन करवा 21 लाख रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि पुलिस ने उनकी साजिश नाकाम कर दी। घटना की शिकायत के छह घंटा के अंदर बच्चे को पटना सिटी इलाके से सकुशल बरामद कर लिया गया। इस मामले में दानापुर पुलिस ने मां अंजू देवी,मौसी संजू देवी,मौसा पंकज कुमार, मामा रोविंस कुमार और उसके पड़ोसी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दानापुर के ताराचक निवासी सुनील मेहता का आटा-चावल का कारोबार है। उनका 11 वर्षीय बेटा 5वीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को उनका बेटा अचानक से लापता हो गया। पिता उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान एक अंजान नंबर से कारोबारी का फोन आया। फोन करने ने बच्चे के अपहरण की बात बता 21 लाख रुपये फिरौती की मांग की। इस घटना से सुनील मेहता सकते में आ गए।

ये भी पढ़ें:पटना में एकतरफा प्यार में छात्रा अगवा, कार में घूमता रहा आशिक; गंदे वीडियो बनाए

बाद में उन्होंने बच्चे के अपहरण और 21 लाख रुपए की फिरौती मांगने की शिकायत दानापुर थाने में की। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी के नेतृत्व में थानेदार प्रशांत भारद्वाज की टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मामला संदिग्ध दिखा।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मौसी ने अपहरण के झूठे मामले का खुलासा कर दिया। पूछताछ में पता चला कि मां अंजू देवी ने मायके वालों के साथ मिलकर पति से रुपये झटकने के लिए बच्चे की अपहरण का षडयंत्र रचा था।

फिरौती संबंधी काल मौसी संजू देवी के मोबाइल में नया सिम लगाकर मामा के मालसलामी निवासी पड़ोसी अनिल कुमार ने की थी। मामा रेविंस कुमार बच्चो को ट्यूशन पढ़ाता है। मौसी का परिवार और ननिहाल वाले छोटा-मोटा काम करते हैं। अंजू देवी को विश्वास था कि बेटे के अपहरण की बात सुनते ही कारोबारी पति रुपये दे देंगे। बाद में वह फिरौती में मिली रकम आर्थिक सहायता के रूप में मायके वालों के बीच बांट देगी।

जांच में सहयोग नहीं करने पर महिला शक के घेरे में आई

अंजू देवी जांच में पुलिस की मदद नहीं कर रही थी। जिससे पुलिस को शक हुआ। जांच में फोन करने वाले की लोकेशन पटना सिटी में मिली। जिसके बाद पुलिस ने छापा मार कर आलमगंज निवासी मौसी संजू देवी के घर से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें:LIVE: राजद 137 तो कांग्रेस 60 सीटों पर लड़ने को तैयार, महागठबंधन में संशय
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।