मां मर गई, बाप बना हैवान; बेटी से डेढ़ साल तक जबरन संबंध बनाता रहा पिता; ऐसे पकड़ा गया

हिन्दुस्तान संवाददाता, सरैया (मुजफ्फरपुर)
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के सरैया में एक पिता हैवान बन गया। पत्नी की मौत के बाद वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ जबरन संबंध बनाता रहा। जब बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

father rape daughter after mother death
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के मुजफ्फरपुर में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मां के मर जाने के बाद पिता हैवान बन गया। वो अपनी ही नाबालिग बेटी पर हवस निकालने लगा। आरोपी लगभग डेढ़ साल तक अपनी बेटी के साथ जबरन संबंध (सेक्स) बनाता रहा। आखिरकार तंग आकर बेटी ने हिम्मत जुटाई और रिश्तेदारों को आपबीती बताई। आरोपी फिर भी नहीं माना तो उसे सलाखों के पीछे भिजवा दिया।

रिश्तों को तार-तार करने वाला यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस संबंध में पीड़िता ने पिता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया।

7 साल पहले गुजर गई मां

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का साल 2019 में निधन हो गया था। उसके दो छोटे भाई हैं। आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष से उसके पिता उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहे है। विरोध करने पर मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी दी जाती है।

बड़े पापा और बड़ी मम्मी को भी बताई आपबीती

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते 17 अगस्त को उसने अपने बड़े पापा और बड़ी मां को पिता की हैवानियत के बारे में बताया। बड़े पापा और बड़ी मां ने उसके पिता से इस बारे में पूछा। इस पर आरोपी हंसिया और तलवार लेकर आ गया और अपने बड़े भाई-भाभी को वहां से खदेड़ दिया।

इसके बाद शुक्रवार को आरोपी ने अपनी बेटी के साथ फिर से जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। तभी बेटी ने हिम्मत करके पुलिस को सूचना दे दी। डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पीएसआई अनुराधा सहाय ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, पीड़िता को महिला हेल्पलाइन को सौंप दिया गया है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमां मर गई, बाप बना हैवान; बेटी से डेढ़ साल तक जबरन संबंध बनाता रहा पिता