सड़क पर गिरे बिजली के तार से चिपक तड़पने लगी 3 साल की बच्ची, बचाने आई मां की भी दर्दनाक मौत

हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, सिरदला (नवादा)
Follow us on Google News
share

नवादा जिले के परनाडाबर में शुक्रवार को सड़क पर टूटकर गिरे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। पहले 3 साल की मासूम बेटी करंट लगने से तड़पने लगी, फिर उसे बचाने आई मां भी झुलस गई। दोनों की वहीं पर मौत हो गई।

mother daughter death in nawada
करंट लगने से मां-बेटी की मौत के बाद जुटी भीड़

बिहार के नवादा जिले में शुक्रवार को एक दुखद हादसे में मां और मासूम बेटी की जान चली गई। घटना परनाडाबर गांव की है। घर के पास सड़क पर खेल रही 3 साल की मासूम लड़की हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गई। बेटी को तड़पता देख मां उसे बचाने गई तो वह भी झुलस गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया था, जिससे यह हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान राजेश मांझी की 30 वर्षीया पत्नी रानी देवी और 4 साल की बेटी दुलारी कुमारी के रूप में हुई। यह हादसा घर से महज 10 मीटर की दूरी पर हुआ। मां-बेटी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

5 साल के मासूम के सामने हुआ यह भयावह हादसा

यह हादसा मृतका के पांच साल का मासूम बेटा के सामने आया। मां और बहन को तड़पता देख उसने शोर मचाना शुरू किया। तभी आसपास के लोग वहां दौड़े और दोनों को तार के संपर्क से हटाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही परनाडाबर थाना की अपर थानाध्यक्ष ब्यूटी कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।

तार कब गिरा, पता नहीं

करंट से मां-बेटी की मौत के बाद परनाडाबर गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली का तार कब सड़क पर गिरा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। लोगों ने संभावना जताई कि हादसे से चंद मिनट पहले ही तार टूटकर गिरा होगा।

जैसे ही उन लोगों को जानकारी मिली कि मां-बेटी बिजली तार की चपेट में आ गई, वैसे ही लोगों की भीड़ जुट गई।लोगों ने लाठी-डंडे की मदद से दोनों को तार के संपर्क से हटाया। साथ ही ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति बंद की, लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी।

पति और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल

इस हृदय विदारक घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। शवों के पास दुलारी के पिता राजेश मांझी और पांच वर्षीय भाई बिलखते नजर आए। यह देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। राजेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिजली के तार से चिपक तड़पने लगी 3 साल की बच्ची, बचाने आई मां की दर्दनाक मौत