Hindi NewsBihar NewsMokama notorious Criminal Neeraj Boss shot in STF Police half encounter 4 arrested from Begusarai
मोकामा के कुख्यात नीरज बॉस का हाफ एनकाउंटर, बेगूसराय से पकड़े गए 4 बदमाश

मोकामा के कुख्यात नीरज बॉस का हाफ एनकाउंटर, बेगूसराय से पकड़े गए 4 बदमाश

संक्षेप:

बेगूसराय के तेघड़ा में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने मुठभेड़ में पटना जिले के मोकामा के कुख्यात नीरज सिंह उर्फ नीरज बॉस समेत 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान फायरिंग में नीरज को पैर में गोली लग गई।

Nov 20, 2025 09:31 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, तेघड़ा (बेगूसराय)
share Share
Follow Us on

बिहार के बेगूसराय जिले में एसटीएफ और तेघड़ा थाना की पुलिस से हुई मुठभेड़ में मोकामा के कुख्यात नीरज सिंह उर्फ नीरज बॉस को पैर में गोली लग गई। इसके बाद नीरज समेत तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात नीरज बॉस को पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। वह पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव का रहने वाला है। अन्य गिरफ्तार बदमाशों में ब्रह्मपुर गांव निवासी विकास सिंह और विष्णु कुमार के अलावा तेघड़ा थाना के मधुरापुर गांव निवासी कन्हैया कुमार के नाम शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने इन बदमाशों के पास से दो रेगुलर राइफल, एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, सात खोखे बरामद, .315 एमएम की 12 व 7.65 एमएम की तीन गोलियां बरामद की हैं। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि जख्मी बदमाश का इलाज तेघड़ा अस्पताल में चल रहा है। इन बदमाशों का दियारा क्षेत्र में आतंक रहा है।

एसपी के अनुसार, 19 नवंबर की देर रात बिहार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना के मधुरापुर दियारा में नीरज सिंह के बासा (डेरा) पर कुछ अपराधकर्मी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इसके आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम एवं बेगूसराय जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मधुरापुर दियारा में छापेमारी की गयी तो पुलिस को सफलता मिली।

नीरज के पैर में लगी हैं दो गोलियां

एसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर तेघड़ा थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में छापेमारी की। एसपी ने बताया कि पुलिस को देखकर अपराधियों द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा फायरिंग में नीरज सिंह के पैर में गोली लगी।

ये भी पढ़ें:गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना का खुसरूपुर, पुलिस ने अपराधी को मारी गोली

बताया जाता है कि उसके पैर में दो गोलियां लगी। गिरफ्तारी के बाद दियारा क्षेत्र से उसे नाव के सहारे अयोध्या गंगा घाट पर लाया गया। गिरफ्तार नीरज सिंह को पुलिस की देखरेख में तेघड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी के अनुसार ऑपरेशन अभी चल रहा है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।