शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे ने थामा RJD का हाथ, ओसामा के चुनाव लड़ने पर क्या बोले तेजस्वी

Oct 27, 2024 11:54 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

राजद नेता तेजस्वी यादव ने आगामी चुनाव को लेकर कहा कि यहां बेरोजगारी मुख्य मुद्दा है। उन्होंने ओसामा के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि जरूर लड़ना चाहिए। पार्टी इस संबंध में फैसला करेगी।

शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे ने थामा RJD का हाथ, ओसामा के चुनाव लड़ने पर क्या बोले तेजस्वी

पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी और उनके बेटे ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मोहम्मद ओसामा को राजद की सदस्यता दिलाई। रविवार को दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब भी मौजूद थीं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने इस मौके पर कहा कि बिहार में साम्प्रदायिक शक्तियों से मुकाबला करना है। शांति व्यवस्था बनाए रखना है। इसलिए हमलोग मिलकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कहा कि यहां बेरोजगारी मुख्य मुद्दा है। उन्होंने ओसामा के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि जरूर लड़ना चाहिए। पार्टी इस संबंध में फैसला करेगी।

पटना के 10 सर्कुलर आवास पर लालू प्रसाद यादव समेत पार्टी के कई अन्य नेताओं की मौजूदगी में मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को राजद की सदस्यता दिलाई गई। ऐसा माना जा रहा है कि ओसामा और हिना शहाब के राजद में आने से सीवान मे पार्टी को मजबूती मिलेगी। शहाबुद्दीन परिवार का राष्ट्रीय जनता दल से गहरा नाता रहा है। ओसामा के पिता मोहम्मद शहाबुद्दीन सीवान से ही राजद के सांसद रहे हैं और उनकी मां राजद की ही टिकट पर सीवान से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। ओसामा के कई दिनों से राजनीति में आने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

ओसामा के राजद में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह ने कहा, 'अच्छी बात है। जिसको मन करे उसको शामिल कर लें। अब यह दर्शाता है कि वो क्या कर रहे हैं। किसको-किसको ला रहे हैं। वो दोष हमको दे रहे हैं और काम वही कर रहे हैं।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
;;;