
हिमालय जैसे मोदी, कोई नहीं टिकेगा; बाबा रामदेव ने बिहार चुनाव पर कर दी अपनी भविष्यवाणी
बिहार चुनाव को लेकर योगगुरु रामदेव ने कहा कि पीएम मोदी हिमालय की तरह हैं और उनके सामने कोई टिक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि चुनावी संघर्ष लोकतंत्र की सुंदरता है।
बिहार में विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि एनडीए की जीत एकदम तय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमालय जैसे हैं और बिहार में उनकी बराबरी करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सामने किसी दल में खड़े रहने की हिम्मत नहीं है।

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में बाबा रामदेव ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की खूबसूरती हैं। बिहार में लड़ाई काफी कठिन है लेकिन पीएम मोदी के हिमालय जैसे व्यक्तित्व के आगे कोई भी ठहरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, मोदी जी की छवि, चरित्र और उनका योगदान दैवीय आशीर्वाद की तरह काम करता है। इसीलिए उनका पलड़ा भारी है। फिर भी जो भी चुनावी संघर्ष चल रहा है वह लोकतंत्र की सुंदरता का परिचायक है।
बता दें कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। वहीं 14 नवंबर क चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार में जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। वह रविवार को आरा और नालंदा में रैली करेंगे। इसके अलावा पटना में उनका रोडशो है। इस बार मुकाबला एनडीए और महागठंधन के बीच है। आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस, सीपीआई (मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट), सीपीआई, सीपीएम, वीआईपी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं महागठबंधन में बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी, हिन्दु्स्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा हैं।
महागठबंधन ने 'बिहार का तेजस्वी प्रण' शीर्षक से अपना घोषणापत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सरकार बनने के 20 दिन के अंदर कानून बनाकर सुनिश्चित किया जाएगा कि हर परिवार में कम से कम एक सरकारी नौकरी मिले। वहीं एनडीए ने अपने संकल्प पत्र में एक करोड़ सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।nkit





