Hindi NewsBihar Newsmodi government plan to devlop semi conductor industry in delhi call meeting with dilip jaiswal
बिहार में सेमी कंडक्टर उद्योग का प्लान, केंद्र सरकार संग दिलीप जायसवाल दिल्ली में करेंगे मंथन

बिहार में सेमी कंडक्टर उद्योग का प्लान, केंद्र सरकार संग दिलीप जायसवाल दिल्ली में करेंगे मंथन

संक्षेप:

उद्योग मंत्री ने कहा, बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद पहली प्राथमिकता कानून का राज स्थापित करने के साथ-साथ रोजगार के अवसरों को सृजित करना और पलायन रोकना है। सरकारी नौकरी के अवसर सीमित हैं, लेकिन रोजगार की संभावनाएं प्रचूर मात्रा में उपलब्ध हो सकती हैं।

Nov 23, 2025 07:49 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के औद्योगिक विकास पर दिल्ली में मंथन होगा। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 25 नवंबर को इस संबंध में दिल्ली में बैठक बुलायी है। इसमें बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल शिरकत करेंगे। उनके अलावा केन्द्र और राज्य सरकार के अधिकारी भी शामिल होंगे। यह जानकारी डॉ. जायसवाल ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि बैठक में बिहार के औद्योगिक विकास और निवेशकों को आकर्षित करने पर विस्तार से चर्चा होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉ. जायसवाल ने कहा कि बिहार सेमीकंडक्टर उद्योग लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इसके लिए गंगा और कोसी नदी के किनारे के स्थानों पर नजर है। सेमी कंडक्टर उद्योग के लिए पानी की भरपूर जरूरत है और बिहार में पानी की उपलब्धता अधिक है। ऐसे में यहां इसकी पूरी संभावना है। सरकार इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार एक सप्ताह में औद्योगिक क्षेत्र के विकास का रोडमैप तैयार कर लेगी। औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं और बाधाओं को लेकर भी सरकार एक माह में अपनी कार्ययोजना तैयार कर लेगी। लैंड लॉक्ड राज्य होने की समस्या को दूर करने पर भी विशेष योजना तैयार की जाएगी। डॉ. जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्योग के विकास को लेकर काफी काम किया है। पिछले दिनों उन्होंने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए जमीन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सभी जिलों में लैंड बैंक की स्थापना की गयी है।

उद्योग का जाल बिछाएंगे:जायसवाल

उद्योग मंत्री ने कहा, बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद पहली प्राथमिकता कानून का राज स्थापित करने के साथ-साथ रोजगार के अवसरों को सृजित करना और पलायन रोकना है। सरकारी नौकरी के अवसर सीमित हैं, लेकिन रोजगार की संभावनाएं प्रचूर मात्रा में उपलब्ध हो सकती हैं। उद्योग विभाग इसके लिए काम करेगा। हम राज्य में उद्योगों का जाल बिछाएंगे। हर जिले में उद्योग का विकास करने की योजना पर काम करेंगे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।