
पीएम मोदी का 24 अक्टूबर से मिशन बिहार; समस्तीपुर से आगाज, जायसवाल ने बताया पूरा प्रोग्राम
Bihar Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रहे हैं। 24 अक्टूबर से मिशन बिहार शुरू होगा। जिसका आगाज समस्तीपुर से होगा। और फिर बेगूसराय भी रैली करेंगे। दूसरा प्रस्तावित दौरा 29 अक्टूबर को है।
PM Modi Bihar Rally: केंद्रीय गृह मंत्री (भाजपा के चाणक्य) अमित शाह(Amit Shah) ने दावा किया है कि इस बार एनडीए 20 सालों के बहुमत का रिकॉर्ड तोड़कर सरकार बनाएगी। इस मिशन को पूरा करने के लिए बीजेपी ने बिहार में धुआंधार प्रचार अभियान का प्लान सेट कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रहे हैं। बिहार चुनाव के ऐलान के बाद पहली बार पीएम मोदी 24 अक्टूबर से मिशन बिहार पर आएंगे। पीएम अपने मिशन बिहार की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर की धरती से करेंगे। 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में चुनावी रैली में लोगों को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 अक्टूबर को दूसरा बिहार दौरा प्रस्तावित है। इस दिन पीएम मुजफ्फरपुर और छपरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस प्रकार अक्टूबर में पीएम की बिहार में चार बड़ी रैलियां होंगी। उसके बाद 2 और 3 नवंबर तथा 6 और 7 नवंबर को भी पीएम बिहार में रैलियां करेंगे। इसकी जानकारी दी जाएगी। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने यह जानकारी दी। पीएम मोदी के दौरे को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है। पीएम की रैली की जानकारी संबंधित उम्मीदवारों के साथ सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दे दी गई है। एनडीए के सभी साथी दल अपने स्तर से तैयारी में जुट गए हैं। नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडी बिहार में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा।
पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी कम से कम 55 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। चुनाव को देखते हुए उनका बिहार पर फोकस और भी बढ़ गया है। 2025 में वे लगभग एक दर्जन दौरे पर बिहार आ चुके हैं। पीएम मोदी बिहार के लिए अब तक लाखों करोड़ की योजनाओं की घोषणा कर चुके हैं। पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिलन भवन और पूर्णिया में एयरपोर्ट की सौगात दी। युवा संवाद में भी उन्होंने बिहार के लोगों को संबोधित किया।





