तेजप्रताप यादव ढेला फेकेंगे तो हम बोल्डर फेकेंगे, हमारा खून खौलाना चाहते हैं; भड़के सुनील सिंह

Feb 09, 2026 02:24 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

सुनील सिंह से जब पूछा गया कि तेजप्रताप यादव ने कहा है कि वो आप लोगों पर कार्रवाई करेंगे। तब इसपर सुनील सिंह ने कहा, ‘हम उनके पार्टी के कार्यकर्ता हैं क्या कि वो हमपर कार्रवाई करेंगे। मैं राष्ट्रीय जनता दल का सिपाही हूं। वो हमपर क्या कार्रवाई करेंगे।

तेजप्रताप यादव ढेला फेकेंगे तो हम बोल्डर फेकेंगे, हमारा खून खौलाना चाहते हैं; भड़के सुनील सिंह

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव द्वारा जयचंद बोले जाने पर विधान पार्षद सुनील सिंह भड़क गए हैं। मीडिया से बातचीत में सुनील सिंह ने कहा कि अगर तेजप्रताप यादव ढेला मारेंगे तो वो बोल्डर मारेंगे। दरअसल रविवार को तेजप्रताप यादव ने एक तरफ अनुष्का यादव से अपने रिश्तों को लेकर साफ-साफ लहजे में कह दिया था कि उनका उनसे कोई संबंध नहीं है। दूसरी तरफ इसी के साथ तेजप्रताप यादव ने 5 जयचंदों का नाम भी लिया था। तेजप्रताप यादव पहले भी जयचंद का जिक्र करते आए हैं लेकिन पहले उन्होंने कभी नाम लिया।

इस बार तेजप्रताप यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर जारी की गयी पोस्ट 'पांच जयचंदों' द्वारा उनके फेसबुक प्रोफाइल को हैक कर किया गया था। उक्त पोस्ट में कथित तौर पर तेज प्रताप की ओर से कहा था कि वह महिला के साथ ''12 साल से रिश्ते में'' हैं। तेज प्रताप ने आरोप लगाते हुए कहा, ''जिन जयचंदों की मैं बात कर रहा हूं, उनके बारे में कुछ रहस्य बना हुआ है। उनके नाम मुकेश रोशन, संजय यादव, शक्ति सिंह यादव, रमीज और सुनील सिंह है।'' इधर जयचंद बोले जाने पर सुली सिंह प्रतिक्रिया सामने आई।

मीडिया से बातचीत में सुनील सिंह ने कहा, ’तेजप्रताप यादव बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और बहुत सारे विभाग की जिम्मेदारी भी वो संभाल चुके हैं। यह भी आप अच्छी तरह से जानते हैं कि उनकी बात को बिहार के बहुत कम लोग ही गंभीरता से लेते हैं। वो कब, किसके बारे में क्या बोल देंगे। आपने देखा होगा कि स्वर्गीय रघुवंश बाबू के बारे में उन्होंने क्या वक्तव्य दिया था। उन्होंने कहा था कि समुद्र में से एक लोटा पानी निकल जाएगा तो क्या होगा। इसी तरह जगतानंद बाबू के बारे में उन्होंने कह दिया था कि वो मेरी हत्या करा सकते हैं। महुआ के विधायक मुकेश रौशन के बारे में भी उन्होंने आरोप लगा दिया कि वो मेरी हत्या करवा सकते हैं।

इनकी बात को बहुत ज्यादा गंभीरता से लेने की जरुरत नहीं है। दूसरी बात यह भी है कि लालू प्रसाद यादव जी मेरे दिल में बसते हैं और वो मेरे अभिभावक हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के वो बड़े बेटे हैं तो अगर वो कोई बात बचकाने में कहते हैं तो उसका उत्तर देना ठीक नहीं है। अगर कोई किसी के ऊपर कीचड़ फेंकता है तो आप भी उसके ऊपर कीचड़ फेंक दें तो यह ठीक नहीं है।

मैं राष्ट्रीय जनता दल का सिपाही हूं। वो भी पहले राजद में थे अब उन्होंने अलग पार्टी बना ली है। जो आदमी अपने भाई के खिलाफ चुनाव प्रचार करता हो। पार्टी के विरुद्ध जाकर चुनाव लड़ता हो तो उसके बारे में भी आप हमसे पूछ रहे हैं। आज 30 साल से किसी भी परिस्थिति में हम राष्ट्रीय जनता दल और लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार के साथ खड़े रहे हैं।'

सुनील सिंह से जब पूछा गया कि तेजप्रताप यादव ने कहा है कि वो आप लोगों पर कार्रवाई करेंगे। तब इसपर सुनील सिंह ने कहा, ‘हम उनके पार्टी के कार्यकर्ता हैं क्या कि वो हमपर कार्रवाई करेंगे। मैं राष्ट्रीय जनता दल का सिपाही हूं। वो हमपर क्या कार्रवाई करेंगे। ये सब फालतू बात बोलकर आप मेरा खून खौलाना चाहते हैं। हम कोई कोई दूसरा नेता समझ रहे हैं क्या कि हम दूसरे के ऊपर ढेला फेंकते रहें और हमलोग गुलाब फेकेंगे। हम गुलाब फेंकने वाले नहीं हं। ढेला फेंकिएगा तो हम बोल्डर फेकेंगे। सबलोग जानता है यह अच्छी तरह। वो क्या कार्रवाई करेंगे। पहले उनको खुद आत्ममंथन करना चाहिए कि बिना सोचे समझे वो किसी के लिए क्या बयान दे रहे हैं।’

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें