मारपीट कर ब्लाउज फाड़ दिया, बिहार में अब घर में घुसकर महिला से हैवानियत; थाने में शिकायत

हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, लालगंज, वैशाली
share

महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि अवधेश सिंह ने उनका ब्लाउज पकड़कर खींचा और फाड़ दिया। उन्होंने अपने बचाव की कोशिश की तो अवधेश सिंह ने मारपीट किया। दिनेश सिंह ने उनके घर की अलमारी में रखे सात लाख रुपये निकाल लिए।

Woman assault in home (Representative image)
वैशाली जिले में महिला से घऱ में घुसकर हैवानियत की गई है। (प्रतिकात्मक फोटो)

संवाद सूत्र, लालगंज, वैशाली। बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध खत्म नहीं हो रहा है। अब वैशाली जिले में महिला के साथ घर में घुसकर हैवानियत की गई है। महिला का आरोप है कि हैवानों ने उनका ब्लाउज तक फाड़ दिया औऱ दुष्कर्म का प्रयास किया। वारदात वैशाली जिले की है। यहां लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के पति ने चार लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने, लूटपाट करने, दुष्कर्म का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए लालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस संबंध में लालगंज थाना को दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 11 अक्टूबर 2026 की शाम करीब सात बजे की बताई गई है।

महिला ने आवेदन में लिखा है कि वह अपने घर में बच्चे को दवा खिला रही थी। इस दौरान रौंदी पोखर गांव के दिनेश सिंह, अवधेश सिंह, दोनों के पिता गोनौर सिंह, मिशु कुमार, आशु कुमार पिता दिनेश सिंह अपने हाथों में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। वह दरवाजे पर गई तो अवधेश सिंह मारने के लिए दौड़े। वह अपनी जान बचाकर घर के अंदर भागीं तो शराब के नशे में अवधेश सिंह उनके घर में घुस गए और उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा।

अवधेश सिंह ने उनका ब्लाउज पकड़कर खींचा और फाड़ दिया। उन्होंने अपने बचाव की कोशिश की तो अवधेश सिंह ने मारपीट किया। दिनेश सिंह ने उनके घर की अलमारी में रखे सात लाख रुपये निकाल लिए। महिला के मुताबिक, यह राशि हाल ही में बेची गई भूमि से प्राप्त हुई थी। ससुर को रॉड से मारकर किया घायल : महिला को बचाने के लिए उनके ससुर लक्ष्मण सिंह पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। अवधेश सिंह ने उनके ससुर के सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया। उन लोगों ने उसी और उसके दोनों बच्चों को भी मारपीट कर घायल कर दिया।

डायल 112 पर फोनकर पुलिस को दी सूचना

पुलिस के आने की सूचना पर आरोपितों ने केश करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। महिला का कहना है कि उनके पति पुणे में रहते हैं और इसी का फायदा उठाकर आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया। आसपड़ोस के लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि महिला के आवेदन पर मामला दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमारपीट कर ब्लाउज फाड़ दिया, बिहार में अब घर में घुसकर महिला से हैवानियत