बिहार में हवसी भीड़ की नंगई, जमुई में लड़का-लड़की से सरेआम घिनौनी हरकत, उबला देश

लाइव हिन्दुस्तान, जमुई
share

बिहार के जमुई में हवसी भीड़ ने नंगई की सीमा लांघते हुए नाबालिग लड़की और लड़के के साथ सरेआम घिनौनी हरकत की है। 19 सितंबर की शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Jamui Girl Case
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ घिनौनी हरकत के वायरल वीडियो से लिया गया फोटो।

बिहार के जमुई जिले में हवसी भीड़ नंगई पर उतर गई। इस भीड़ ने एक नाबालिग लड़का-लड़की के साथ सरेआम हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं। लड़का-लड़की के साथ इस हैवानियत का वीडियो वायरल होने के बाद देश भर में सोशल मीडिया पर घटना को लेकर लोग गुस्सा जता रहे हैं। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस दिन लड़का और लड़की बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें बीच राह में रोक लिया और फिर उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। हैवानियत का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें नजर आ रहा है कि कुछ युवक जबरन लड़की को पकड़ रहे हैं। इस दौरान मुंह ढंका एक युवक लड़की को गलत तरीके से उठा लेता है और वहशी तरीके से छेड़छाड़ करता है।

घबराहट और डर की वजह से लड़की सड़क पर इधर-उधर भागती नजर आ रही है। हैवान युवक भी लड़की के पीछे-पीछे दौड़ रहे हैं। लड़की को सड़क पर घसीटा भी गया था। बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की दोनों ही 10वीं क्लास के स्टूडेंट हैं। दोनों जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के पास स्थित मड़वा पहाड़ के पास घूमने गए थे। वहां से लौटने के दौरान इन युवकों ने अचानक लड़का-लड़की को पकड़ लिया और फिर उनके साथ यह गलत काम किया गया। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि डरे-सहमे लड़का और लड़की कहते हैं कि उनका घर जमुई में है और वो साथ में पढ़ते हैं। वो दोनों यह भी कहते हैं कि वो साथ में पढ़ते हैं और बेस्ट फ्रेंड हैं। वो यह भी कहते हैं कि घरवालों को उनके बारे में पता है।

वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि नाबालिग लड़की युवकों के हाथ जोड़ रही है और उनसे उन्हें बख्श देने की गुहार लगा रही है। लड़की गिड़गिड़ाती रही लेकिन हवसी भीड़ में शामिल राक्षसों को उसपर दया नहीं आई। कहा जा रहा है कि जमुई सदर थाना इलाके में इन राक्षसों ने लड़का-लड़की को रोका था। यह भी बताया जा रहा है कि इन्होंने लड़का-लड़की से उनका नाम और पता पूछा और इसके बाद उनके साथ हैवानियत का खेल शुरू कर दिया।

जमुई के एसपी ने क्या कहा…

इधर इस पूरे मामले में प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि यह घटना जमुई जिले के जमुई सदर थाना क्षेत्र में 19 सितंबर के शाम की है। इस घटना के संबंध मे पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी पर सोशल मीडिया पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान करते हुए पीड़ितों की पहचान की और पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस का कहना है कि दोषियों को चिन्हित कर लिया गया है और उनके विरुध्द कार्रवाई की जा रही है। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि वीडियो के आधार पर पीड़ित की पहचान की गई। इसके बाद उनसे बातचीत की गई थी। एसपी ने आगे बताया कि लड़का औऱ लड़की दोनों ही कोचिंग गए थे और इसी दौरान फोटो शूट करने के लिए उस तरफ गए थे। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और वीडियो में 6-7 लोग गलत काम करते नजर आ रहे हैं। आरोपियों की पहचान की गई है औऱ उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार में हवसी भीड़ की नंगई, जमुई में लड़का-लड़की से सरेआम घिनौनी हरकत, उबला देश