पटना के दानापुर में तांडव, नाबालिग लड़की को दुकान से खींच कर मारी गोली; रैपिडो चालक भी घायल

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पटना के दानापुर में अपराधियों ने  एक नाबालिग लड़की और रैपिडो चालक को गोली मार दी है। आशंका जताई जा रही है कि एकतरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। 

Danapur minor girl shot
दानापुर में नाबालिग लड़की को गोली मार दी गई। (सांकेतिक तस्वीर)

पटना के दानापुर में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। दानापुर में आरपीएस मोड़ के पास दो अपराधियों ने रविवार की शाम पहले रैपिडो चालक औऱ फिर दुकान स खींचकर एक नाबालिग लड़की को गोली मार दी। रैपिडो चालक और किशोरी को एक-एक गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस को एकतरफा प्रेम में घटना को अंजाम देने की आशंका है। एएसपी अजीत कुमार ने बताया है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द मामले का खुलासा होगा।

एसके पुरम इलाके की रहने वाली किशोरी रविवार शाम करीब पौने पांच बजे रैपिडो बाइक से अपने घर जा रही थी। वह आरपीएस मोड़ से आर्य समाज मंदिर रोड जाने वाले रास्ते में पहुंची थी, तभी दो अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। लखनीबिगहा निवासी रैपडो चालक राहुल ने बाइक रोकने में थोड़ी देर की। इसी बीच, बदमाशों ने कमर से पिस्तौल निकाल कर राहुल पर फायरिंग कर दी। गोली राहुल के कमर में लगी और वह बाइक लेकर गिर पड़ा।

बाइक गिरते ही किशोरी तेजी से भागी। लड़की थोड़ी दूर जाकर एक परिचित टेलर की दुकान में घुस गई। वह टेलर मास्टर सुधीर वर्मा से जान बचाने की गुहार लगा रही थी। तब ही दोनों बदमाश पिस्तौल लहराते हुए दुकान में घुस गए। इसके बाद किशोरी को खींचकर बाहर लाने लगे। इसी दौरान विरोध करने पर एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली किशोरी के दाहिने कंधे में लगी। घटना के बाद बदमाश आरपीएस मोड़ की तरफ भाग गए।

गोलीबारी के बाद दुकानों के शटर गिरे, कारोबारियों में दहशत

दानापुर के आरपीएस मोड़ के पास रविवार शाम गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। गोली की आवाज सुनते ही दुकानों के शटर गिरने लगे। आसपास के कारोबारियों ने दुकानें बंद कर दी। बाद में जख्मी किशोरी ने टेलर मास्टर सुधीर वर्मा से मोबाइल लेकर अपने परिजन को फोन किया। थोड़ी देर में परिजन पहुंचे और किशोरी को राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि रैपिडो चालक को इलाज के लिए एम्स भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर एसएचओ प्रशांत भारद्वाज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। बाद में मौके पर एफएसएल की टीम और वरीय पुलिस अधिकारी भी पहुंचे।

किशोरी जान बचाने के लिए लगाती रही गुहार: किशोरी ने अपराधियों ने जान बचाने की गुहार लगाती रही,लेकिन अपराधी नहीं सुने और उसे गोली मार दी। उधर, टेलर मास्टर ने अपराधियों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने धमकी देते हुए कहा कि अंकल आप लड़की को बाहर निकाल दिजिए, नहीं तो ठीक नहीं होगा।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपटना के दानापुर में तांडव, नाबालिग लड़की को दुकान से खींच कर मारी गोली