जबरन खींच ले गए, बिहार के सहरसा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप; हैवानों को ढूंढ रही पुलिस

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, नौहट्टा, सहरसा
share

पीड़िता की सहेली ने शोर मचाने की कोशिश की, तो एक आरोपी ने उसे पकड़कर अलग कर दिया और उसका मुंह बंद कर दिया। इसी बीच, दो अन्य युवकों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई।

जबरन खींच ले गए, बिहार के सहरसा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप; हैवानों को ढूंढ रही पुलिस

बिहार के सहरसा में एक नाबालिग लड़की से हैवानियत किए जाने की सनसनीखेज घटना उजागर हुई है। जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया। देर रात प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मंगलवार को मामला उजागर हुआ। पीड़ित परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर पीड़िता अपनी सहेली के साथ खेत में काम करने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उनको घेर लिया। आरोपियों ने पहले दोनों लड़कियों को डराया-धमकाया और फिर जबरन उन्हें पास के एक मक्के के खेत में खींच ले गए।

जब पीड़िता की सहेली ने शोर मचाने की कोशिश की, तो एक आरोपी ने उसे पकड़कर अलग कर दिया और उसका मुंह बंद कर दिया। इसी बीच, दो अन्य युवकों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद सोमवार देर रात पीड़िता की मां ने नवहट्टा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। इधर सूचना पर एसडीपीओ आलोक कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश वैज्ञानिक तरीके से शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले में श्रवण यादव, धनी यादव और संतोष यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

ऑर्केस्ट्रा में काम करनेवाली महिला फरार

इधर सहरसा के ही सलखुआ थाना क्षेत्र से बहलाकर ले जाई गई 6 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया, लेकिन मामले की मुख्य संदिग्ध, ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली गांव की महिला अब भी फरार है। 12 अप्रैल को लड़कियां घर से निकली थीं और वापस नहीं लौटीं, जिसके बाद परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच में खुलासा हुआ कि उक्त महिला नौकरी का झांसा देकर सभी को अपने साथ ले गई थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर छापेमारी कर छपरा से सभी को सुरक्षित बरामद किया, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकली। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है ।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।