बिहार के नवादा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, गया-रजौली एसएच-70 पर छोड़ कर भागे हैवान

हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, नवादा
Follow us on Google News
share

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित एक किशोर को रजौली थाना क्षेत्र से पकड़ा है। वह ई-रिक्शा चालक बताया जाता है। मामले में दर्ज सिरदला थाना कांड संख्या-282/26 में तीन लोगों को आरोपित किया गया है।

Gang Rape
नवादा में लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार के नवादा जिले में एक युवती से हैवानियत का मामला सामने आया है। नवादा के सिरदला में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर इस मामले में सिरदला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित एक किशोर को रजौली थाना क्षेत्र से पकड़ा है। वह ई-रिक्शा चालक बताया जाता है। मामले में दर्ज सिरदला थाना कांड संख्या-282/26 में तीन लोगों को आरोपित किया गया है।

पीड़िता और आरोपित पक्ष दोनों ही रजौली के रहने वाले बताये जाते हैं। घटना 07/08 सितम्बर की रात की है। पीड़िता अपने ननिहाल सिरदला आयी हुई थी। वादी का आरोप है कि घटना की रात आरोपितों ने उसे ननिहाल से हथियार के बल पर अगवा कर लिया और उसके साथ मारपीट कर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घायलावस्था में गया-रजौली एसएच-70 पर सिरदला बाजार के समीप फेंक दिया। रात करीब 12 बजे डायल 112 ने उसे बरामद किया। उसे सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे 08 सितम्बर को नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बिहारशरीफ: भैंस चराने गयी महिला से दुष्कर्म

बिहारशरीफ के चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में भैंस चराने गयी महिला ने चिरैयापर गांव के एक युवक पर दुष्कर्म, मारपीट और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया है। घटना मंगलवार की शाम की बतायी जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर जमकर पीटा। उसे इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार महिला बिचली ग्राम टाल में भैंस चरा रही थी। इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर मारपीट करने लगा।

गला दबाकर मारपीट करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद शोर सुनकर बचाने के लिए उसका पति पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और चिरैयापर गांव के साजन कुमार की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपित युवक को बचाकर अस्पताल पहुंचाया। युवक को गंभीर हालत में पावापुरी रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार के नवादा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप,गया-रजौली एसएच पर छोड़ कर भागे हैवान