Hindi NewsBihar Newsminor brother and sister keep hostage and beaten in biharsharif
बिहार में नाबालिग भाई-बहन को बंधक बना खूब पीटा, पैसे चोरी का लगाया आरोप

बिहार में नाबालिग भाई-बहन को बंधक बना खूब पीटा, पैसे चोरी का लगाया आरोप

संक्षेप:

बच्चों ने बताया कि आरोपित ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था और उनके साथ मारपीट की। आरोपित उनपर 70 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगा रहा था। साथ ही, रुपये लौटाने का दबाव बना रहा था।

Jan 13, 2026 08:35 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

बिहार में नाबालिग भाई-बहन के साथ हैवानियत किए जाने का मामला सामने आया है। बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के इतवारी बाजार मोहल्ले में चोरी के आरोप में नाबालिग भाई-बहन को बंधक बनाकर मारपीट की गई है। सोमवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बच्चों को मुक्त कराया। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। दोनों बच्चे सोहसराय थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। बच्चों की मानें तो उन्हें शनिवार को बंधक बनाया गया था। पुलिस के आने से पहले ही आरोपित भाग निकला था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बच्चों ने बताया कि आरोपित ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था और उनके साथ मारपीट की। आरोपित उनपर 70 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगा रहा था। साथ ही, रुपये लौटाने का दबाव बना रहा था। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने बच्चों को मुक्त कराया। उसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बच्चे नाबालिग हैं। उनके पिता का निधन हो चुका है।

ये भी पढ़ें:अच्छी खबर! बागमती नदी पर बनेगा रेल पुल, बिहार के ये तीन जिले जुड़ेगे

क्यों बनाया बंधक

आरोपित के परिजनों की मानें तो शनिवार को दोनों बच्चे आरोपित की दुकान पर काम मांगने पहुंचे थे। दुकानदार थोड़ा इधर-उधर हुआ तो बच्चों ने रुपये से भरा डिब्बा उठा लिया और भाग निकले। डिब्बे में 70 हजार रुपये थे। आरोपित को इस बात की जानकारी मिली तो वह बच्चों की तलाश में जुट गया। उसने दोनों बच्चों को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर बच्चों ने 30 हजार रुपये लौटा दिये। बाकी रुपये के बारे में कहा कि खर्च हो गये हैं।

आरोपित गुस्सा हो गया और उन्हें कमरे में बंद कर बाकी रुपये मांगने लगा। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की। पूरी राशि लौटाने तक नहीं छोड़ने की बात कही। आख़िरकार, सोमवार को इस बात की भनक लगने पर किसी ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दे दी। परिजनों ने यह भी कहा कि आरोपित मानसिक रूप से अस्वस्थ है। दो दिन पहले दुकान से 70 हजार रुपये चोरी हुए थे। इसी गुस्से में उसने बच्चों को पकड़ लिया था। बच्चों ने भी कैमरे पर चोरी करने व रुपये खर्च करने की बात कबूल कर ली है।

ये भी पढ़ें:सुबह और शाम में कनकनी, दोपहर में निकलेगी धूप; बिहार में 4 दिन कैसा रहेगा मौसम
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।