गांवों में सफाई, पानी और बैनर पर टैक्स की तैयारी, दीपक प्रकाश के विभाग से कैबिनेट को प्रस्ताव

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के विभाग ने राज्य के गांवों में टैक्स वसूली से संबंधित एक प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। इस प्रस्ताव के तहत गांवों में पानी और सफाई पर कर लगाने की तैयारी है। इसके अलावा होर्डिंग या बैनर लगाने पर टैक्स लेने की बात प्रस्ताव में कही गई है। 

Deepak Prakash

बिहार में पंचायती राज मंत्रालय ने राज्य के गांवों में टैक्स वसूली को लेकर बड़ा प्रस्ताव तैयार किया है। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के मंत्रालय की तरफ से तैयार किए गए प्रस्ताव के तहत अब बिहार के गांवों में रहने वाले लोगों की जेब पर बोझ बढ़ने वाली है। गांवों में सफाई और पानी के उपयोग पर लोगों को टैक्स देना होगा। नगर निगम की तरह ही पंचायतों में भी होल्डिंग टैक्स लगेगा। ग्रामीणों से उनके घरों और दुकानों के लिए संबंधित ग्राम पंचायतें कर (टैक्स) वसूलेंगी। पंचायत क्षेत्र में सरकारी या निजी भवनों पर होर्डिंग और बैनर लगाने के लिए शुल्क देना होगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेज दिया है। राज्य कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद यह व्यवस्था बिहार के सभी गांवों में लागू हो जाएगी।

पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। 16 वीं केंद्रीय वित्त आयोग ने देश भर के पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की अनुशंसा की है। आयोग की अनुशंसा पर केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद आने वाले वर्षों में वित्त आयोग से पंचायतों को मिलने वाली अनुदान राशि में कटौती संभव है। वित्त आयोग की अनुशंसा है कि ग्रामीण इलाकों में प्रत्येक घरों से सालाना औसतन एक हजार रुपये से अधिक कर के रूप में वसूल कर पंचायत अपनी आय बढ़ाने का प्रयास करे।

पीएम आवास योजना से बने घरों के लिए संबंधित विभाग देगा टैक्स

पीएम आवास योजना के तहत बने गरीबों के घरों के लिए सालाना होल्डिंग टैक्स सबंधित विभाग (ग्रामीण विकास विभाग) देगा। पंचायत क्षेत्रों में निर्माण कार्य के लिए भी विभिन्न विभागों से आवश्यकतानुसार पंचायतों को कर वसूलने का हक होगा।

● गांवों की संख्या : 45103

● पंचायतों की संख्या : 8053

● गांवों में आबादी : 10 करोड़ से अधिक (अनुमानित)

● पंचायतों में विकास कार्य के लिए राशि : केंद्रीय और राज्य वित्त आयोग से

आवासीय और व्यावसायिक आवास के लिए अलग-अलग कर

प्रस्ताव के तहत आवासीय भवनों पर व्यावसायिक भवनों की तुलना में कम टैक्स लगेगा। व्यावसायिक भवनों का आकार बाजार और व्यावसाय के हिसाब से तय होगा। मुख्य सड़क और गली स्थित भवनों के लिए भी कर में अंतर हो सकता है। ग्राम पंचायतों के तहत आने वाले बाजार क्षेत्र में भी आवासीय भवनों पर कर सुदूर गांवों के घरों की तुलना में अधिक कर लगेगा। भवनों के व्यावसायिक उपयोग पर अधिक कर देना होगा।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsगांवों में सफाई, पानी-बैनर पर टैक्स की तैयारी, दीपक प्रकाश के विभाग से प्रस्ताव