Hindi NewsBihar NewsMilk tanker overturned on the road in Patna race to loot the milk people arrived with buckets and bottle
पटना में सड़क पर पलटा मिल्क टैंकर; दूध लूटने की मची होड़, बाल्टी-बोतल लेकर पहुंचे लोग

पटना में सड़क पर पलटा मिल्क टैंकर; दूध लूटने की मची होड़, बाल्टी-बोतल लेकर पहुंचे लोग

संक्षेप:

राजधानी पटना के जक्कनपुर में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क पर दूध टैंकर पलट गया। जिसके बाद लोगों में दूध लूटने की होड़ मच गई। कोई बाल्टी तो कोई बोतल लेकर पहुंच गया। ऑटो पर टैंकर के पलटने से 7 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sat, 6 Sep 2025 06:36 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

राजधानी पटना में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब सड़क पर पलटे दूध टैंकर से दूध लूटने की होड़ मच गई। लोग बाल्टी और बोतल लेकर टैंकर से दूध भरते दिखे। दरअसल जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दशरथा मोड़ पर दूध का टैंकर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो पर पलट गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार बाल बाल बच गया। हालांकि ऑटो पर सवार 2 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। टैंकर पलटने के बाद आसपास के लोगों में दूध लूटने की होड़ मच गई। इसकी वजह से काफी देर तक जाम लग रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एक तरफ जहां पुलिसकर्मी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे रहे, तो वहीं दूसरी तरफ घटना स्थल पर लोग दूध की लूट करते नजर आए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीड़ को संभालने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही लोगों को पता चला कि दूध टैंकर पलट गया है। वैसे ही जो जिसके हाथ लगा वो लेकर दौड़ पड़ा।

ये भी पढ़ें:बिहार में बारिश के साथ बरसने लगीं मछलियां; लूटने की मची होड़, जानें क्या है वजह
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

कोई बाल्टी लिए, तो कोई बोतल और मग लेकर दूध भरने पहुंच गया। इस दौरान दूध लूटने की होड़ मच गई। इस दौरान यातायात भी काफी प्रभावित रहा। हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।