Hindi NewsBihar NewsMigrate labours giving aids to wifes in bihar purnia district pregnant are also hiv positive
परदेस घर लौटे मजदूर पत्नियों को दे रहे एड्स, गर्भवती महिलाएं भी HIV संक्रमित; बढ़ी चिंता

परदेस घर लौटे मजदूर पत्नियों को दे रहे एड्स, गर्भवती महिलाएं भी HIV संक्रमित; बढ़ी चिंता

संक्षेप:

महिलाओं में एचआईवी संक्रमण का तेजी से बढ़ाना चिंता का विषय है। अधिकांश संक्रमित महिलाएं निम्न वर्गीय परिवार से आती है। उनके पति बाहर रहकर कमाते हैं। इस दौरान जानकारी के अभाव में असुरक्षित यौन संपर्क के कारण महिलाएं एचआईवी संक्रमण का शिकार हो जा रही है।

Dec 11, 2025 08:10 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, बनमनखी, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

बिहार के पूर्णिया जिले में एड्स पांव पसारने लगा है। यहां बनमनखी में परदेस से कमा कर घर लौट रहे मजदूर पत्नियों को एड्स दे रहे हैं। यहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एचआईवी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस साल अब तक सर्वाधिक महिलाएं एचआईवी संक्रमित मिली है। महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे एचआईवी संक्रमण को लेकर विभाग अलर्ट है। आईसीटीसी काउंसलर रमेश गोस्वामी ने बताया कि बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में स्थित मॉडल टीपीटीसीटी केंद्र में इस साल एचआईवी जांच कराने पहुंचे लोगों में अब तक कुल 14 लोग एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं जिसमें 8 महिलाएं एवं 6 पुरुष शामिल हैं। इन 8 महिलाओं में दो गर्भवती महिलाएं हैं। सभी संक्रमित लोगों को काउंसलिंग के बाद बेहतर इलाज के लिए पुर्णिया स्थित एआरटी सेंटर भेजा गया है जहां उनका उपचार चल रहा है ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किस तरह के पुरुष हो रहे हैं एचआईवी संक्रमित

ईसीटीसी काउंसलर रमेश गोस्वामी ने बताया कि एचआईवी संक्रमित पुरुषों में अधिकांश लोग मजदूर वर्ग के मिले हैं जो बाहर रह कर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। जानकारी एवं और सावधानी के कारण ऐसे लोग एचआईवी का शिकार हो रहे हैं। आईसीटीसी काउंसलर रमेश गोस्वामी बताते हैं कि महिलाओं में एचआईवी संक्रमण का तेजी से बढ़ाना चिंता का विषय है। अधिकांश संक्रमित महिलाएं निम्न वर्गीय परिवार से आती है। उनके पति बाहर रहकर कमाते हैं।

इस दौरान जानकारी के अभाव में असुरक्षित यौन संपर्क के कारण महिलाएं एचआईवी संक्रमण का शिकार हो जा रही है। समय पर जांच एवं इसका पता नहीं लगने के कारण अन्य लोगों में भी एड्स फैलने का खतरा बढ़ जाता है। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संपर्क से संक्रमित सीरिंजो व सूईयों के पुनः उपयोग, एचआईवी संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद चढ़ाने, एचआईवी संक्रमित मां से उसके होने वाले शिशुको फैलता है।

ये भी पढ़ें:बिहार में सुबह-शाम ठंड का असर, दो दिनों तक इन जिलों में छाएगा कोहरा
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।