आधी रात धमाके से दहला सुपौल, गैस सिलेंडर फटने से तीन घर जलकर राख; लाखों की संपत्ति स्वाहा

Jayendra Pandey हिन्दुस्तान, नवीन कुमार, सुपौल
share

Bihar News: सुपौल के बलवा पुनर्वास वार्ड-1 में सोमवार रात सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग में तीन घर जलकर राख हो गए। धमाका इतना तेज था कि सिलेंडर का टुकड़ा उछलकर पड़ोसी के घर जा गिरा।

आधी रात धमाके से दहला सुपौल, गैस सिलेंडर फटने से तीन घर जलकर राख; लाखों की संपत्ति स्वाहा

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ सोमवार की देर रात गैस सिलेंडर फटने से भारी तबाही हुई। शहर के बलवा पुनर्वास वार्ड-1 में हुए इस भीषण हादसे में तीन परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। सिलेंडर फटने के बाद लगी आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते लाखों की संपत्ति जलकर कोयला हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

धमाके के साथ आसमान में उछला सिलेंडर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की रात जब लोग गहरी नींद में थे, तभी गाँव के सुनील पंडित के घर से आग की लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, घर में रखा गैस सिलेंडर एक जोरदार धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि सिलेंडर का एक बड़ा हिस्सा हवा में उछलकर पड़ोस के धर्मेंद्र नामक व्यक्ति के घर की ओर जा गिरा। गनीमत रही कि सिलेंडर का टुकड़ा किसी इंसान पर नहीं गिरा। इस ब्लास्ट ने आग को और भड़का दिया, जिसकी चपेट में सुनील पंडित और कपिल पंडित समेत तीन लोगों के घर पूरी तरह स्वाहा हो गए।

लाखों का हुआ नुकसान

पीड़ित परिवारों और स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ियां काफी देर से पहुँचीं। अगर समय रहते प्रशासन हरकत में आता, तो नुकसान को कम किया जा सकता था। आग बुझने तक घर में रखा अनाज, कपड़े, जरूरी कागजात और नकदी सब कुछ जल चुका था। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अग्निकांड में करीब 3 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बाद में दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आगे फैलने से रोका।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और पीड़ितों से मुलाकात की। सदर सीओ संदीप कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों को नुकसान के सटीक आकलन के लिए भेजा गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकारी प्रावधानों के तहत प्रभावित परिवारों को जल्द ही मुआवजा और तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।