बिहार में अब सरकार गठन के लिए NDA में बैठकों का दौर, बुधवार को नीतीश कुमार ले सकते हैं शपथ

बिहार में अब सरकार गठन के लिए NDA में बैठकों का दौर, बुधवार को नीतीश कुमार ले सकते हैं शपथ

संक्षेप:

एनडीए सूत्रों के मुताबिक जदयू और भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को होगी। जदयू ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पटना पहुंचने को कहा है। उन्हें रविवार की शाम तक पटना आने के लिए कहा गया है। सोमवार शाम जदयू विधायक दल की बैठक हो सकती है।

Nov 16, 2025 07:07 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

एनडीए के सभी 202 विधायक गठबंधन के विधायक दल की समेकित बैठक में नीतीश कुमार को अपना नेता चुनेंगे। इसके बाद 10वीं बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की कमान संभालेंगे। इसके पहले एनडीए के सभी घटक दलों भाजपा, जदयू, हम और रालोमो विधायक दल की बैठक होगी। बुधवार को नई सरकार का शपथग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अलग-अलग होने वाली इन बैठकों में सभी दल जीतकर आए विधायकों के बीच से नेता चुनेंगे। एनडीए सूत्रों के मुताबिक जदयू और भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को होगी। जदयू ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पटना पहुंचने को कहा है। उन्हें रविवार की शाम तक पटना आने के लिए कहा गया है। सोमवार शाम जदयू विधायक दल की बैठक हो सकती है। पहले इस बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा। हम और रालोमो ने रविवार को ही अपने-अपने निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है।

read moreये भी पढ़ें:
बिहार में चुने गए 90 फीसदी विधायक करोड़पति, सबसे ज्यादा अमीर कौन; ग्रेजुएट कितने

हम विधायकों की बैठक पार्टी के संरक्षण जीतनराम मांझी के आवास 12, एम स्ट्रैंड रोड पर दोपहर 12 बजे से होगी। वहीं, भाजपा रविवार को विधायक दल की बैठक के बारे में निर्णय लेगी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भाजपा के केन्द्रीय नेताओं की मौजूदगी में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी और इसमें सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पूछे जाने पर इसकी पुष्टि की। डॉ. जायसवाल ने कहा कि एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा। इसके पहले एनडीए के सारे घटक दल अपने-अपने नेता का चुनाव करेंगे। इसके बाद एनडीए की संयुक्त बैठक होगी। रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे।

सोमवार को कैबिनेट की अंतिम बैठक के बाद इस्तीफा देंगे सीएम

राज्य मंत्रिपरिषद की सोमवार को बैठक होगी। यह मौजूदा नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक है। इसमें मंत्रिपरिषद भंग करने का निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री राजभवन जाकर विधिवत इस्तीफा देंगे। बुधवार को वे 10वीं बार सीएम पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
63 सीटों पर NDA-MGB में हुई जोरदार लड़ाई, 3 सीटों पर जीत-हार का अंतर 100 से कम
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।