Hindi NewsBihar Newsmaster of arts student priya bharti murder in bihar sitamarhi
सिर-गाल और गर्दन पर हमला, बिहार में छत पर खाना खा रही एमए की छात्रा की दबिया से हत्या

सिर-गाल और गर्दन पर हमला, बिहार में छत पर खाना खा रही एमए की छात्रा की दबिया से हत्या

संक्षेप:

प्रिया छत पर खाना खा रही थी। इसी दौरान उसपर दबिया से हमला किया। प्रिया के सिर, गर्दन, हाथ व गाल सहित कई जगह गहरे जख्म थे। जब वे लोग छत पर गए, तब तक बदमाश कूदकर भाग गया।

Sep 09, 2025 08:32 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बाजपट्टी, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

बिहार में एमए की एक छात्रा की सनसनीखेज हत्या हो गई है। सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाबू नरहा गांव में रविवार देर शाम बदमाशों ने घर की छत पर भोजन कर रही एमए की छात्रा प्रिया भारती (22) की दबिया से हमला कर हत्या कर दी। प्रिया उसी गांव के रौशन मिश्र की भांजी थी। डुमरा थाना क्षेत्र के बेली गांव निवासी रामनारायण ठाकुर की पुत्री प्रिया गोयनका कॉलेज में एमए की अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुपरी डीएसपी सुनीता कुमारी ने सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। उन्होंने प्रिया की मां निशा देवी व परिजनों से घटना की जानकारी ली। प्रिया छत पर खाना खा रही थी। इसी दौरान उसपर दबिया से हमला किया। प्रिया के सिर, गर्दन, हाथ व गाल सहित कई जगह गहरे जख्म थे। जब वे लोग छत पर गए, तब तक बदमाश कूदकर भाग गया। जाते समय बदमाश ने मृतका की मां निशा देवी पर भी हमला कर दिया। निशा देवी ने बताया कि हमले के बाद वह बेहोश हो गई। बता दें कि बीते 17 जुलाई को प्रिया के मौसेरे भाई आदित्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका उस मामले में मुख्य गवाह थी।

ये भी पढ़ें:उत्तर में ज्यादा और दक्षिण बिहार में कम होगी बारिश, पटना में कैसा रहेगा मौसम

इस कारण हमलावर को नही देख सकी। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना दबिया और मृतका का मोबाइल बरामद किया है। परिजनों के मुताबिक, बदमाश घर के बगल में स्थित पेड़ के सहारे छत पर चढ़ा था। डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि भौतिक व तकनीकी साक्ष्यों के आलोक में मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौसेरा भाई आदित्य की हत्या भी जांच का एंगल हो सकता है।

ये भी पढ़ें:पटना का फर्जी IPS अफसर, एडीजी बन असलम अहमद जमाता था धौंस
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।