पटना जंक्शन से डाकबंगला और आयकर गोलंबर तक ऑटो, ई-रिक्शा नहीं चलेंगे, कई रास्ते आज बंद

हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

पटना के कई रास्तों पर आज वाहनों का आवागमन ठप रहेगा। पुलिस लाइन से बैंक रोड में बुद्धमार्ग पर छज्जूबाग से टीएन बनर्जी पथ और पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली टी तक ऑटो-ई-रिक्शा के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

Patna Traffic
पटना में आज कई रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री रहेगी। (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार की राजधानी पटना में आज एक बार फिर छात्र अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर सड़क पर होंगे। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कई मार्गों पर आज वाहन नहीं चलेंगे। छात्र संगठनों के मंगलवार को लोक भवन मार्च के मद्देनजर गांधी मैदान और आसपास की सड़कों पर व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे। पटना जंक्शन से डाकबंगला चौराहा और आयकर गोलंबर से कोतवाली टी तक ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। कोतवाली, पुलिस लाइन, एक्जीबिशन रोड, अशोक राजपथ और नेहरू पथ सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर भी यातायात डायवर्ट रहेगा। ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से प्रदर्शन की समाप्ति तक प्रतिबंध लागू रहेगा। गांधी मैदान के चारों तरफ व्यावसायिक वाहन ऑटो/ई-रिक्शा नहीं चलेंगे।

पुलिस लाइन से बैंक रोड में बुद्धमार्ग पर छज्जूबाग से टीएन बनर्जी पथ और पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली टी तक ऑटो-ई-रिक्शा के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। दानापुर से राजापुर पुल होते हुए ऑटो व ई-रिक्शा को पुलिस लाइन तिराहा से वापस दानापुर की ओर डायवर्ट किया जायेगा। आयकर गोलंबर से कोतवाली की ओर परिचालन बंद रहेगा।

यातायात को मंदिरी नाला की ओर से डायवर्ट कर अशोक राजपथ की ओर भेजा जाएगा। एक्जीबिशन रोड में वाहनों को भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। अशोक राजपथ पर गायघाट की ओर से गांधी मैदान आने वाले ऑटो ई-रिक्शा कारगिल चौक तक ही आ सकेंगे। उन्हें पुनः गायघाट की ओर भेज दिया जाएगा।

डाकबंगला की ओर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित

पटना स्टेशन से डाकबंगला चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित एवं डायवर्ट रहेगा। आर ब्लॉक के ऊपर नीचे से व्यावसायिक वाहन आयकर गोलम्बर की ओर नहीं जा सकेंगे। मछुआ टोली से बारीपथ पर ठाकुर बाड़ी मोड़ तक ऑटो व ई-रिक्शा का परिचालन होागा। लेकिन गांधी मैदान बाकरगंज की ओर जाने नहीं दिया जाएगा। वाहनों के हड़ताली मौड़ से आयकर गोलंबर की ओर आने पर रोक रहेगी। उन्हें अटल पथ डायवर्ट किया जायेगा। बोरिंग रोड क्रॉसिंग से आयकर गोलंबर की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। बोरिंग रोड क्रॉसिंग से आने वाले ऑटो-ई रिक्शा को बोरिंग रोड भेजा जाएगा।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपटना जंक्शन से डाकबंगला और आयकर गोलंबर तक ऑटो नहीं चलेंगे, कई रास्ते आज बंद