जानिए कौन हैं मनोज भारती जिनको प्रशांत किशोर ने बनाया जन सुराज पार्टी का पहला कार्यकारी अध्यक्ष

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

  • Manoj Bharti Profile: प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी के पहले नेता और कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर मनोज भारती के नाम का ऐलान किया है। दलित जाति से आने वाले मनोज भारती मधुबनी के हैं। भारतीय विदेश सेवा के रिटायर्ड अधिकारी मनोज भारती कई देशों में भारत के राजदूत रहे हैं।

Manoj Bharti Jan Suraaj Party President

Manoj Bharti Jan Suraaj Party Acting President Profile: जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी के गठन के साथ ही पार्टी के पहले नेता के तौर पर कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती के नाम का ऐलान कर दिया है। स्थायी अध्यक्ष का चुनाव मार्च में होगा। पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में प्रशांत किशोर ने कहा कि जब उन्होंने कहा कि वो पार्टी के नेता नहीं बनेंगे तो लोगों ने कहा कि उनके जैसा काबिल आदमी कहां मिलेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि मनोज भारती उनसे ज्यादा काबिल हैं। पीके आईआईटी नहीं गए लेकिन मनोज भारती आईआईटी से पढ़े हैं। पीके यूपीएससी पास नहीं किए लेकिन मनोज भारती यूपीएससी पास करके मुश्किल से मिलने वाली भारतीय विदेश सेवा के अफसर बने। प्रशांत किशोर ने बताया कि मनोज भारती कई देशों में राजदूत रहे हैं और कई किताब भी लिख चुके हैं।

मधुबनी जिला के रहने वाले मनोज भारती दलित समुदाय से आते हैं और इस बात की चर्चा पहले से थी कि प्रशांत किशोर जन सुराज का पहला नेता किसी दलित को बनाएंगे। प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगले साल मार्च तक नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। मनोज भारती ने इस नियुक्ति के लिए सबका आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सीमित कार्यकाल मिला है लेकिन वो पूरी कोशिश करेंगे कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उस पर वो खरा उतरेंगे। मनोज भारती की तैनाती के साथ ही प्रशांत किशोर ने चार विधानसभा सीटों के लिए नवंबर में होने वाले उपचुनाव को जीतने की चुनौती पेश कर दी है। उन्होंने कहा है कि 2024 में सेटल कर देंगे और 2025 में मुकम्मल कर देंगे।

नेतहराट, आईआईटी कानपुर और आईआईटी दिल्ली से पढ़े हैं मनोज भारती

मधुबनी के रहने वाले मनोज भारती की शुरुआती स्कूली पढ़ाई जमुई में हुई। बाद में नेतरहाट से पढ़े। आगे आईआईटी कानपुर से बीटेक और आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया। मनोज भारती ने संघ लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा पास करके भारतीय विदेश सेवा हासिल किया। 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अफसर मनोज भारती इंडोनेशिया, यूक्रेन, बेलारूस और पूर्वी तिमोर (Timor Leste) में भारत के राजदूत रह चुके हैं। 

जन सुराज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने मनोज भारती, प्रशांत किशोर का ऐलान- मार्च में नए अध्यक्ष का चुनाव होगा

मनोज भारती राजपूत बनने से पहले म्यांमार, तुर्किए, नेपाल, नीदरलैंड और ईरान में भारतीय दूतावास और उच्चायोग में अहम पदों पर सेवा दे चुके हैं। देश के विदेश मंत्रालय में वो सचिव (प्रशासन) भी रहे हैं।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsजानिए कौन हैं मनोज भारती जिनको प्रशांत किशोर ने बनाया जन सुराज पार्टी का अध्यक्ष