चिराग पासवान को दुख, जीतनराम मांझी को गर्व; नीतीश सरकार पर फिर भिड़े नरेंद्र मोदी के दो मंत्री

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिहार की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाने पर जीतनराम मांझी ने चिराग पासवान पर पलटवार किया है। कहा है कि उन्हें अनुभव की कमी है।  

चिराग पासवान को दुख, जीतनराम मांझी को गर्व; नीतीश सरकार पर फिर भिड़े नरेंद्र मोदी के दो मंत्री

बिहार की कानून व्यवस्था पर चिराग पासवान के बयान पर एनडीए में घमासान मच गया है। दरअसल बिहार में हो रहीं आपराधिक घटनाओं पर नरेंद्र मोदी सरकार के दो मंत्री की आपस में भिड़ते दिख रहें है। खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और लोजपा आरवी के प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को बिहार की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे दुख है कि मैं इस सरकार का समर्थन कर रहा। इस पर एमएसएमई मंत्री और हम के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने कहा कि चिराग पासवान में अनुभव की कमी है। इधऱ जदयू ने कहा है कि शरीर कहीं तो आत्मा कहीं और है। बीजेपी भी नीतीश कुमार के साथ खड़ी दिख रही है।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जीतनराम मांझी ने लिखा है कि मुझे ख़ुशी है कि मैं बिहार में एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूँ जो अपराध और अपराधियों से कोई समझौता नहीं करती। जो हर अपराधिक घटनाओं का ना केवल ख़ुलासा करती है बल्कि वारदातों में शामिल अपराधियों को सलाख़ों के भीतर भेजती है। हमें गर्व है कि बिहार में एनडीए के नेतृत्व में सुशासन की सरकार है।

जीतनराम मांझी ट्वीट करके ही नहीं रुके। प्रेस कर्मियों से बात करते हुए मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने के पहले चिराग 2005 के पहले के दौर का अध्ययन करें। चिराग के पास अनुभव की कमी है क्योंकि उनका राजनीतिक जीवन बहुत छोटा है। उनके पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान बेहद अनुभवी राजनीतिक व्यक्ति थे। उन्हें सब पता था कि बिहार में क्या हो रहा था। वह समय था जब हाईकोर्ट ने भी कहा था कि बिहार में जंगलराज है। जिन्होंने पहले के दौर को देखा है वे तुलना करके समझ सकते हैं कि आज लॉ ऑर्डर की स्थिति कैसी है।

एनडीए में रहकर चिराग पासवान जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, वह अनुचित है। सीट शेयरिंग के लिए इस तरह से दबाव डालना ठीक नहीं। जो भी बात करनी है वह एनडीए के भीतर करें। उन्होंने कहा कि चिराग को जमीनी हकीकत समझनी चाहिए। एनडीए के अंदर 2020 वाला प्रकरण फिर से नहीं दोहराया जाना चाहिए। मांझी ने कहा कि एनडीए के अंदर जिसकी जितनी ताकत होगी, उतनी सीट उसे मिल जायेगी। सीट को लेकर हमारी कोई डिमांड नहीं है। हम एनडीए के अनुशासित सिपाही हैं।

उन्होंने कहा कि 2005 के पहले अपराधी क्राइम करने के बाद सीएम हाउस में जाकर समझौता करते थे। तब सीएम हाउस में विक्टिम और क्रिमिनल के बीच लेन- देन करके समझौता कराया जाता था। अब कोई अपराध करता है तो सीधीकार्रवाई होती है। आज किसी की हिम्मत नहीं है कि एक अणे मार्ग में जाकर क्राइम की बात करे।

इस मामले में जेडीयू का भी रिऐक्शन आया है। मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भरोसा है। बिहार की जनता भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में निश्चिंत है। मन विचलित हो रहा हो तो कोई बात नहीं है। मन कहीं और आत्मा कहीं और हो तो इस पीड़ा का अंत नहीं है।

बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी कहा है कि लॉ एंड ऑर्डर के मामले में बिहार की जनता को एनडीए सरकार पर भरोसा है नीतीश कुमार जी पर भरोसा है। यहां अब कोई संगठित अपराध नहीं होते और एनडीए की सरकार अपराधियों के सफाए के लिए कमिटेड है। यहां अपराधी को सत्ता का संरक्षण नहीं मिलता कोई भी अपराधी हो किसी तरह का अपराध करें 24 से 72 घंटे के अंदर पुलिसिया कार्रवाई देखने को मिलती है उसे गिरफ्तार किया जाता है। बिहार में रूल ऑफ़ लॉ जारी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।