गुजरात सचिवालय को उड़ाने की धमकी देने वाला बिहार से धराया, ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भेजा था ईमेल; बांग्लादेश से कनेक्शन

हिन्दुस्तान, अहमदाबाद/भागलपुर
Follow us on Google News
share

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने भागलपुर से पकड़ा है। युवक का नाम रोशन कुमार बताया जा रहा है। जांच में उसके बांग्लादेश कनेक्शन का खुलासा हुआ है। 

arrest
आरोपी को कहलगांव से पकड़ा गया है। (सांकेतिक तस्वीर)

गुजरात सचिवालय बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल भेजने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 10 सितंबर को धमकी भरे मेल भेजे गए थे। गुजरात पुलिस ने भागलपुर पुलिस की मदद से कहलगांव के रहने वाले रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए जाने के बाद गुजरात पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे अपने साथ ले गई। रोशन की निशानदेही पर ही गुजरात पुलिस ने देवघर से गुलशन नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का आपस में कनेक्शन सामने आया है। अहमदाबाद में साइबर एसपी ने इसको लेकर पूरी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय, राज्य विधानसभा, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और दिल्ली में हाल में हुए ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारत का समर्थन करने वाले देशों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। तकनीकी जांच और डिजिटल सबूतों से पता चला कि यह ईमेल भागलपुर से संचालित किया गया था। इसके बाद पुलिस ने रोशन कुमार को गिरफ्तार किया। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि गुजरात पुलिस धमकी भरे मेल भेजने के आरोपी की तलाश में पहुंची थी। कहलगांव के रहने वाले रोशन कुमार को लोकल पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया था। वहां की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को अपने साथ ले गई।

बांग्लादेश से कनेक्शन

जांच में गिरोह के बांग्लादेश से जुड़े लोगों से आर्थिक मदद मिलने और लेनदेन में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। धमकी भरे मेल भेजने के बदले में आरोपियों को बांग्लादेश से फंडिंग हो रही थी। दूसरे आरोपी गुलशन कुमार सिंह को झारखंड के देवघर से पकड़ा गया। उसके पास कथित तौर पर 5 लाख 13 हजार 847 अलग-अलग ईमेल खातों और पासवर्ड की सूची मिली है। ईमेल खाता गुलशन कुमार ने उपलब्ध कराया था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि गुलशन धमकी भरे मेल और पासवर्ड बेचा करता था।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsगुजरात सचिवालय को उड़ाने की धमकी देने वाला बिहार से धराया, बांग्लादेश से कनेक्शन