
बाथरूम में नहा रही युवती को चोरी-छिपे देख रहा था, विरोध करने पर भाई की पिटाई
जब वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपित ने झांकने की कोशिश की। उसने ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपित के परिजन उसके (युवती) घर पहुंच गए और भाई की पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़िता शिकायत लेकर गर्दनीबाग थाना पहुंची।
पटना के गर्दनीबाग थाना इलाके में किराये के मकान में रहने वाली युवती से छेड़छाड़ और उसके परिजनों को पीटने का मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में युवती ने बुधवार को गर्दनीबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, गर्दनीबाग में किराये पर रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला युवक तीन महीने से उसे लगातार परेशान कर रहा है। आरोपित युवक घर से बाहर आते-जाते समय भी उस पर फब्तियां कसता है और बाथरूम में नहाते समय भी अक्सर ताक-झांक करता है।
मंगलवार की शाम जब वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपित ने झांकने की कोशिश की। उसने ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपित के परिजन उसके (युवती) घर पहुंच गए और भाई की पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़िता शिकायत लेकर गर्दनीबाग थाना पहुंची।
पीड़िता का कहना है कि उसे बताया गया कि आरोपित युवक प्रिंस ने भी उसके भाई के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है, जिसमें 30 लाख रुपये की लूट का आरोप लगाया गया है। इसी आधार पर दोनों पक्षों के केस एक साथ दर्ज करने की बात कही गई। पीड़िता अपने परिजनों के साथ एससी-एसटी थाना भी पहुंची थी। बुधवार शाम उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर की गई। गर्दनीबाग थानेदार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से आवेदन मिले हैं। पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।





