Hindi NewsBihar Newsman viral obscene photos of girl took 6 lakh ruppes in bihar

कॉल गर्ल बता युवती की अश्लील तस्वीर कर दी वायरल, युवक ने 6 लाख रुपये भी वसूले; बिहार में कांड

संक्षेप: महिला ने पुलिस को बताया है कि छह माह पहले उसके नंबर पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रही थी। जब उसने रिसीव नहीं किया तो उसने मैसेज किया कि पहली बार बात करना चाहता हूं। उसने मना किया तो कुछ महिलाओं से बात करा बताया कि उसकी मां व बहन थी।

Tue, 16 Sep 2025 10:14 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on
कॉल गर्ल बता युवती की अश्लील तस्वीर कर दी वायरल, युवक ने 6 लाख रुपये भी वसूले; बिहार में कांड

बिहार में एक युवती की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गईं। आरोप है कि युवक ने युवती से छह लाख रुपये भी ऐंठ लिए। मुजफ्फरपुर जिले में सकरा इलाके की एक महिला अश्लील तस्वीर और वीडियो वायरल होने से परेशान है। ब्लैकमेलर ने छह लाख रुपये वसूलने के बाद भी उसकी तस्वीर और वीडियो वायरल कर दिया। महिला ने इसको लेकर सकरा थाने में एफआईआर कराई है। बताया है कि आरोपित युवक मीनापुर थाना इलाके का है।

महिला ने पुलिस को बताया है कि छह माह पहले उसके नंबर पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रही थी। जब उसने रिसीव नहीं किया तो उसने मैसेज किया कि पहली बार बात करना चाहता हूं। उसने मना किया तो कुछ महिलाओं से बात करा बताया कि उसकी मां व बहन थी। उक्त महिलाएं भी कहने लगी कि हमलोग परिवार वाले हैं, बात करने में क्या है। इसके बाद युवक ने वीडियो कॉल कर बातें की।

ये भी पढ़ें:जिस वायरल फोटो से परेशान थी छात्रा, बिहार में पुलिस ने उसे ही वेबसाइट पर डाला
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

फिर वीडियो कॉल का स्क्रीन शॉट बना लिया और उसे एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इस तरह उसने कई बार वीडियो कॉल की। महिला ने कहा है कहा है कि उसके डर से अब तक छह लाख रुपये दे चुकी हूं, लेकिन वह बाज नहीं आया। उसने अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल उस पर कॉल गर्ल बताया और नंबर सार्वजनिक कर दिया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसके पति गुडगांव में कार्यरत हैं। वह खुद बहन के यहां दिल्ली में रहती है। वह दिल्ली से वापस लौटकर एफआईआर दर्ज करा रही है।

ये भी पढ़ें:कुढ़नी रेप और मर्डर केस: रोहित दोषी करार, चेहरे पर नहीं दिखा पश्चाताप
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Date, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।