बिहार में मुखिया पति को चप्पलों की माला पहनाने की कोशिश, सड़क नहीं बनने से नाराज था युवक

बिहार में मुखिया पति को चप्पलों की माला पहनाने की कोशिश, सड़क नहीं बनने से नाराज था युवक

संक्षेप:

चर्चा है कि मुखिया पति को चप्पल की माला पहनाने वाले युवक के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। कभी मुखिया का करीबी रहा राजबल्लभ यादव उर्फ बोदा आखिर मुखिया पति से इतना नाराज क्यों है? यह लोगों की समझ से परे है।

Sep 21, 2025 08:38 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, नवादा
share

बिहार के एक गांव में मुखिया के पति को जबरन चप्पल की माला पहनाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। नवादा जिले के रोह प्रखंड के एक पंचायत की मुखिया के पति को जबरदस्ती चप्पल की माला पहनाने की कोशिश करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को तेजी से वायरल हुआ। देखते ही देखते वह वीडियो रविवार को इतना ज्यादा वायरल हो गया कि यहां सभी लोग इस वीडियो की चर्चा करने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वीडियो डुमरी पंचायत की भलुआ गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भलुआ गांव का राजबल्लभ यादव उर्फ बोदा मुखिया पति को अपशब्द कहते हुए चप्पल की माला पहनाने की कोशिश कर रहा है और कह रहा है कि गांव की सड़क को क्यों नहीं बनाया? हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
तुम लोग चारों ओर से घिर चुके हो..., बिहार में STF का फिल्मी अंदाज; कपल को दबोचा

मगर वीडियो से पता चलता है कि विकास कार्य नहीं होने से नाराज युवक ने इस तरह का अभद्र हरकत की है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। फिलहाल इस मामले में अभी प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है। चर्चा है कि मुखिया पति को चप्पल की माला पहनाने वाले युवक के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। कभी मुखिया का करीबी रहा राजबल्लभ यादव उर्फ बोदा आखिर मुखिया पति से इतना नाराज क्यों है? यह लोगों की समझ से परे है।

read moreये भी पढ़ें:
लालू परिवार के इशारे पर दे रहे गाली, बोले डिप्टी सीएम- बिहार को कलंकित किया
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।