कुत्ते को मारा फिर खरगोश का मीट बता गांव में बेचा, बिहार में शराब के पैसों के लिए कांड

Dec 24, 2025 01:55 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

एक शख्स के पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे तो उसने एक कुत्ते को मार डाला। उसने कुत्ते के मांस को खरगोश का मांस बताकर पूरे गांव में बेचा और लोगों से पैसे भी लिए। इधर कुत्ते का मांस खरगोश का मांस समझ कर खाने से यहां कई लोगों की तबीयत भी खराब हो गई है।

कुत्ते को मारा फिर खरगोश का मीट बता गांव में बेचा, बिहार में शराब के पैसों के लिए कांड

बिहार में शराब के पैसों के लिए एक शख्स ने बड़ा कांड कर दिया है। इस शख्स की करतूत को जानकर आप चौंक जाएंगे। घटना मोतिहारी जिले की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक शख्स के पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे तो उसने एक कुत्ते को मार डाला। उसने कुत्ते के मांस को खरगोश का मांस बताकर पूरे गांव में बेचा और लोगों से पैसे भी लिए। इधर कुत्ते का मांस खरगोश का मांस समझ कर खाने से यहां कई लोगों की तबीयत भी खराब हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोतिहारी के मधुबन प्रखंड के गरहिया बाजार थाना इलाके के गरहिया गांव में रहने वाले मंगरु सहनी नाम के एक युवक ने इस भयानक कांड को अंजाम दिया है। इलाके के कुछ लोगों ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि मंगरु शराब पीने का आदी था। घटना के दिन मंगरु के पास शराब पीने के लिए पैस नहीं थे।

आरोप है कि मंगरु सहनी ने इलाके में रहने वाले एक कुत्ते को मार डाला। मंगरु ने इस कुत्ते के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद मंगरु गांव में इन टुकड़ों को यह कहकर बेचने लगा कि यह खरगोश का मांस है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उसने कुत्ते के मांस को 1000 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बेच दिया।

यह भी कहा जा रहा है कि शराब बेचकर आए पैसों से उसने शराब भी पी थी। इधर मंगरु से मांस खरीदकर खाने वाले कई लोगों की तबीयत भी खराब होने लगी। यह भी कहा जा रहा है कि मंगरु ने खुद गांव में घूम-घूम कर कई लोगों से कहा कि उसने सबको कुत्ते का मांस खिलाया है।

इस घटना से गांव में लोग आक्रोशित हैं। आरोपी मंगरु फरार है। हांव के पास ही एक बागवानी में कुत्ते का कटा हुआ सिर भी मिला है। यह सारा मामला अब स्थानीय थाने में भी पहुच चुका है। गांव वालों ने लिखित शिकायत पुलिस को सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
;;;