बिहार के भागलपुर में हनुमान मंदिर में जमकर तोड़फोड़, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Jan 15, 2026 09:20 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बुधवार की सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली तो लोगों की मंदिर में भीड़ जमा हो गयी। युवक सुबह तक स्थल से भागा नहीं, वहीं पास के नाले के पास ही बैठ गया था। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

बिहार के भागलपुर में हनुमान मंदिर में जमकर तोड़फोड़, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

बिहार के भागलपुर जिले में हनुमान मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की गई है। यहां तिलकामांझी थाना क्षेत्र के डिक्सन मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में एक युवक ने मंगलवार को तोड़फोड़ की। उसने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और प्रतिमा तक पहुंचने के लिए शीशे भी तोड़ डाले। युवक बार-बार हनुमान जी की प्रतिमा को शीशे से बाहर निकालने की मांग कर रहा था। इस उपद्रव के दौरान युवक खुद भी घायल हो गया, जिससे मंदिर के फर्श पर चारों तरफ खून बिखर गया।

बुधवार की सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली तो लोगों की मंदिर में भीड़ जमा हो गयी। युवक सुबह तक स्थल से भागा नहीं, वहीं पास के नाले के पास ही बैठ गया था। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल नजदीक रहने से सबसे पहले इशाकचक थाना की पुलिस पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौके पर पहुंची तिलकामांझी थाना पुलिस ने युवक को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।

शीशे पर मुक्के से प्रहार के कारण उसका हाथ बुरी तरह चोटिल हो गया था। सदर अस्पताल में उसका इलाज कराया गया फिर चिकित्सक उसे मनोरोग विभाग में भेजने का निर्णय ले चुके थे। इसी बीच युवक को परिजन खोजते हुए मौके पर पहुंचे। युवक शाहकुंड थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी सुबोध यादव का पुत्र चुनचुन यादव है। सुबोध यादव ने बताया कि उसका पुत्र मानसिक रूप से बीमार है। मंगलवार को वह उसका इलाज कराने भागलपुर आये थे, इसी दौरान चुनचुन भाग गया।

रात भर उनलोगों ने चुनचुन की खोजबीन की। फिर पता चला कि पुलिस उसे अस्पताल लेकर गयी है, फिर वे अस्पताल पहुंचे। तिलकामांझी थाना पुलिस ने पिता को उसके जिम्मेनामे के आधार पर सुपुर्द कर दिया है और युवक की ठीक से देखभाल करने की सलाह दी है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
;;;